ट्रेनिंग एसोसिएट के पद पर मदरसन ऑटोमोटिव में डिवीजनल आईटीआई (टर्नर ट्रेड) के छात्रों का चयन

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क (भोपाल )

            शासकीय डिवीजनल आईटीआई, गोविंदपुरा, भोपाल के लिए प्रतिष्ठित कंपनी मदरसन ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजीज़ एंड इंजीनियरिंग में टर्नर ट्रेड के छात्रों का चयन 18  हजार रूपये प्रतिमाह वेतन पर प्रशिक्षण सहयोगी (ट्रेनिंग एसोसिएट) के पद पर किया गया है। उल्लेखनीय है कि चयनित सभी छात्र अभी अपने अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हैं, इसके बावजूद उनका प्लेसमेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।
इस उपलब्धि का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि टर्नर ट्रेड में संदीप चौकसे के बैच के सभी छात्रों का 100 प्रतिशत प्लेसमेंट हुआ है, जो संस्थान में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण एवं उद्योगोन्मुख प्रशिक्षण व्यवस्था को दर्शाता है।
       इस उल्लेखनीय सफलता के लिए संस्थान के प्राचार्य  विवेक सिंह एवं श्रीकांत गोली कर संयुक्त संचालक के मार्गदर्शन एवं सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया गया। यह उपलब्धि न केवल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है, बल्कि डिवीजनल आईटीआई, भोपाल की सशक्त प्रशिक्षण प्रणाली और उद्योग संस्थान समन्वय को भी प्रमाणित करती है।
  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page