मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की घोषणा पर हुआ अमल,राज्यमंत्री के प्रयास से बरेली नगर परिषद बनी नगर पालिका

बरेली का जिला बनने का दावा हुआ मजबूत

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली – क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की मांग पर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा नगर परिषद का उन्नयन कर नगर पालिका बनाने की घोषणा अब अमल में आ गई है। प्रदेश सरकार ने नगर परिषद बरेली का उन्नयन कर बरेली को नगर पालिका का दर्जा प्रदान कर दिया गया है। इस निर्णय से बरेली का जिला बनाने का दावा अब और मजबूत हो गया है। बरेली को नगर पालिका का दर्जा मिलने पर बरेली,कामतोन,धोखेड़ा और सुल्तानपुर खेड़ा के रहवासियों ने प्रदेश सरकार के मुखिया मोहन यादव और राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के प्रति कृतज्ञता जाहिर की है । नगर परिषद का दर्जा प्राप्त होने के साथ ही प्रशासनिक और बजट का दायरा बढ़ गया है। नगर पालिका बनने से अब उच्च श्रेणी का मुख्य नगर पालिका अधिकारी पदस्थ होगा। इंजीनियर, स्वास्थ्य अधिकारी,राजस्व व लेखा स्टाफ की संख्या में वृद्वि होगी साथ ही स्थानीय स्तर पर ही कई विकास कार्यों की स्वीकृति संभव होगी और राज्य और केंद्र सरकार की बड़ी शहरी योजनाओं का लाभ मिलेगा।

यह मिलेगी सुविधाए

1 बरेली में सालाना विकास बजट काफी बढ़ जाएगा।
2 बरेली का मास्टर प्लान विस्तृत बनेगा।
3 नई कॉलोनियाँ और बाजार क्षेत्र विकसित होंगे।
4 बस स्टैंड, साप्ताहिक हाट, पार्किंग जैसी सुविधाएँ बेहतर होंगी।
5 स्थानीय व्यापार, होटल, दुकानों को बढ़ावा होगा। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

ग्राम धोखेड़ा,कामतोन और सुल्तानपुर खेडा
मिलकर बनी नगर पालिका

मध्यप्रदेश राजपत्र, दिनांक 23 जनवरी 2028 में प्रकाशित नगरीय विकास एवं आवास विभाग मंत्रालय,वल्लभ भवन, भोपाल रायसेन के दिनांक 30 दिसम्बर के आदेश के अनुसार नगर पालिका परिषद की सीमा में ग्राम पंचायत के ग्राम कामतौन,ग्राम पंचायत धोखेड़ा के ग्राम धोखेड़ा और ग्राम पंचायत के सुल्तानपुर खेड़ा को सम्मिलित कर बरेली नगर परिषद को उन्नत कर नगर पालिका बनाया गया है। नगर पालिका बरेली में कामतौन ग्राम का 1019.001 हेक्टेयर, ग्राम धौखेडा का 335.549 हेक्टेयर और सुल्तानपुर खेड़ा का 276.299 हैक्टेयर जगह जोड़ी गई है। अनुसूची एक में दर्शाये गये क्षेत्र को सम्मिलित करने के पश्चात,बरेली नगर पालिका की पुनरीक्षित सीमाएँ उत्तर दिशा में सलैया, मेहरागांव कलां,सुरमापार,जनकपुर ग्रामों की सीमाओं से मर्यादित। पूर्व दिशा में नयागांव कला,किनगी,गुरारिया ग्रामों की सीमाओं से मर्यादित। दक्षिण दिशा में कोटपार गणेश की ग्राम सीमा से मर्यादित। पश्चिम दिशा में पांजरा मंशाराम,गगनवाडा,खपडियाखुर्द,धनाश्री, मेहरागांवखुर्द ग्रामों की सीमाओं से मर्यादित ।

बढ़ेगी नगर की जनसंख्या

बरेली नगरी परिषद क्षेत्र की जनसंख्या जनगणना 2011 के अनुसार 34663 है। जबकि धोखेड़ा की 4543, कामतोन की जनसंख्या लगभग 7000 है। तथा सुल्तानपुर खेड़ा की जनसंख्या लगभग 1200 है। यह अब बरेली का हिस्सा होंगे। जिससे नगर की जनसंख्या लगभग 48 हजार हो जाएगी।

इनका कहना है

बरेली नगर परिषद को नगर पालिका का दर्जा दिए जाने पर बरेली, कमतोन, धोखेड़ा और सुल्तानपुर खेड़ा के नागरिक की ओर से हम प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री मोहन यादव का धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

नरेंद्र शिवाजी पटेलराज्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन

नगर परिषद बरेली का उन्नयन कर नगर पालिका बनाने की अधिसूचना जारी हुई है।

संतोष मुद्गल, एसडीएम बरेली

  • Related Posts

    जर्जर भवन और कमरों की कमी से जूझ रहा पीएम श्री विद्यालय, तीन शिफ्टों में लग रही कक्षाएं

    लक्ष्मी कांत राय खरगोन सिटी बीट न्यूज नेटवर्क रायसेन जिले के बाड़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम खरगोन स्थित पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों को जर्जर भवन…

    Read more

    नगर के वरिष्ठ पत्रकार भीकम राय बनें कल्चुरी समाज के जिला प्रवक्ता

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली।  नगर के पूर्व हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष,वरिष्ठ पत्रकार भीकम राय को कल्चुरी समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र कुमार वर्मा ने समाज का जिला प्रवक्ता…

    Read more

    You cannot copy content of this page