एक माह चलने वाले मेला का राज्यमंत्री पटेल करेंगे शुभारंभ

नर्मदा मैया मेला समिति के तत्वाधान में हॉकी दशहरा मैदान में एक माह तक चलने वाले मेला का शुभारंभ 16 मई को हो रहा ह। नगर मै पहली बार एक माह का विशल मेला लग रहा है। जिसके प्रति नगर एवं क्षेत्र के लोगों विशेष कर बच्चों में भारी उत्सुकता और उत्साह बना हुआ है। झूले मनोरंजन के साधान और दुकानें नगर के बीचों बीच हॉकी दशहरा मैदान स्थित है। अब यहॉ खेल की गतिविधियां कम अन्य कार्यक्रम अधिक होने लगे है। दशहरा हॉकी मैदान में पूर्व में भी मेला लगते रहे हैं परंतु इस बार नर्मदा मैया मेला समिति के साथ अन्य संगठनों संस्थाओं ने आयोजन का बीड़ा उठाया है। जिसमें क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटैल कल 16 मई शाम 5 बजे एक शाम राष्ट्र के नाम के साथ मेला का उद्घाटन करेंगे कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीतों के साथ ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर मंत्री जी द्वारा प्रधानमंत्री के साथ सभी सैनिकों को बधाई प्रेषित की जाएगी
कार्यक्रम मे नर्मदा मैया मेला महोत्सव समिति के साथ मंत्री जी के भाई राजेन्द्र पटैल एवं पुत्र अभिज्ञान पटेल की महत्वपूर्ण मुख्य भूमिका बनी हुई है। वर्तमान में ग्रीष्म कालीन अवकाश होने से स्कूलों में छुट्टीयां चल रही है। पहली वार बच्चों के मनोरंजन के व्यापक साधन मेला में दिखलाई देंगे। जिसमें प्रमुख विभिन्न प्रकार के झूला, मनोरंजन के साधन और दुकानों पर चटपटें व्यजनों का आनंद बच्चो ही नही अन्य भी उठा पाएगे। मेला 16 मई 2025 ये 15 जून 2025 तक रहेगा और मेला का समय सायं 4 से रात्रि 10 बजे तक रखा गया है। मेला में लगी दुकानें, झूला – दशहरा हॉकी मैदान में पीछले अनेक दिनो से टीन शेड लगाकर छोटी – छोटी दुकानों का निर्माण किया जा रहा है।

  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page