आईटीआई में प्रवेश हेतु ऑनलाईन पंजीयन 31 मई तक

रायसेन, 15 मई 2025

 


मध्यप्रदेश की समस्त शासकीय आईटीआई में संचालित एनसीवीटी/एससीवीटी के पाठयक्रमों में प्रवेश प्रकिया प्रांरभ हो गई है। यह प्रक्रिया कौशल विकास विभाग के पोर्टल पर होगी। आईटीआई में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन एवं च्वाईस फिलिंग 31 मई तक की जा सकती है । प्रवेश से संबंधित समस्त जानकारी डीएसडी पोर्टल पर उपलब्ध है। जिले में संचालित 06 संस्थाओं में विभिन्न व्यवसायों में 996 सीटों पर प्रवेश दिया जावेगा। व्यवसाय वेल्डर एवं स्विंग टेक्नालॉजी में कक्षा 8वीं के अंको एवं शेष व्यवसायों के लिए कक्षा 10वीं के प्राप्तांक के आधार पर चयन/मैरिट सूची तैयार की जावेगी। जिले में रायसेन, मंडीदीप, देवरी, गैरतगंज, बेगमगंज एवं सिलवानी में शासकीय आईटीआई संचालित हैं। अधिक जानकारी के लिये नजदीकी शासकीय आईटीआई अथवा मोबाईल नंबर 9827844062 से संपर्क कर सकते है।

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page