दुल्हन की जिद बनी सनसनी, बाजार पहुंचते ही हुआ ये… और मच गया हंगामा

MP News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में एक दुल्हन ने शादी के दूसरे दिन ऐसा कदम उठाया, जिसे परिवार संभाल नहीं पाए। 22 मई को शादी रचाने वाली दुल्हन ने 23 मई को ससुरालवालों के साथ बाजार जाने की जिद पकड़ ली। बाजार पहुंचते ही मौका पाकर वह प्रेमी की बाइक पर बैठकर फरार हो गई। यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

दुल्हन ने जताई बाजार जाने की जिद

टीकमगढ़ के पलेरा कस्बे का एक युवक 22 मई को पास के गांव की लड़की रिचा (नाम बदला हुआ) से शादी कर बैठा था। यह शादी दो दलालों के जरिए 80 हजार रुपए में तय हुई थी। शादी की सारी रस्में पूरी करने के बाद दूल्हा अपनी नवविवाहिता को घर लेकर आया। लेकिन अगले ही दिन दुल्हन ने अचानक बाजार जाने की जिद जताई, जिससे परिवार के लोग अनजान थे कि यह जिद किसी योजना का हिस्सा है।

/state/madhya-pradesh/navtapa-early-monsoon-meaning-date-importance-9303665″>ये खबर भी पढ़िए… मानसून से पहले आता है नवतपा, जानिए इस खगोलीय घटना के पीछे का विज्ञान

/state/madhya-pradesh/monsoon-2025-madhya-pradesh-arrival-rain-forecast-india-9037945″>ये खबर भी पढ़िए… MP में मानसून की होगी धमाकेदार एंट्री, देश में टूटा 16 साल का रिकॉर्ड, तय समय से पहले केरल में दी दस्तक

बाजार में प्रेमी का इंतजार

दुल्हन रिचा गहने और परिधान पहने बाजार पहुंची। ससुराल वाले दुकान-दुकान घूमने में व्यस्त थे, तभी बाजार में पहले से बाइक पर मौजूद उसके प्रेमी ने मौका पाते ही उसे बाइक पर बिठाकर वहां से फरार कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम को देख ससुराल वाले चौंक गए। दुल्हन के गहनों में सोने की चेन, झुमके, चूड़ियां और चांदी की पायल शामिल थीं।

/desh/pf-interest-rate-unchang-2025-9303676″>ये खबर भी पढ़िए… PF खाताधारकों के लिए खुशखबरी : कर्मचारियों को मिलेगा 8.25% की दर से ब्याज

/state/madhya-pradesh/mp-free-laptop-yojana-2025-9300017″>ये खबर भी पढ़िए… MP Free Laptop Yojana 2025 : 12वीं में लाएं 85%, खाते में आएंगे सीधे 25,000 रुपए

परिवार के लिए बड़ी मुसीबत बनी दुल्हन की फरारी

दुल्हन के प्रेमी संग भाग जाने से ससुराल वाले हैरान और परेशान हैं। वे अब दुल्हन को वापस लाने के लिए प्रयासरत हैं। इस घटना ने विवाह व्यवस्था और दलालों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। साथ ही यह घटना समाज में प्रेम विवाह और परिवार की सोच के बीच के संघर्ष को भी उजागर करती है।

 

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page