नवकुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ शुभारंभ

रणधीर धाकड़ भौड़िया
मो.9977453445

बरेली 30 मई 2025

तहसील बरेली के ग्राम भौड़िया में शुक्रवार से नवकुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं राम कथा का कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। कथा को लेकर ग्राम में धर्ममय माहोल बना है। ग्राम में पहली बार इतना बड़ा आयोजन होने जा रहा है। श्रीराम महायज्ञ का 30 मई से प्रारंभ होकर 5 जून को हवन पूजन और नगर भंडारे के साथ समापन होगा। आज शुक्रवार राम जानकी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें पूरा गांव सम्मलित हुआ। यात्रा में महिलाएं और छोटी-छोटी कन्याएं सिर पर मंगल कलश लेकर ढोल नगाड़ों के साथ ग्राम के मुख्य चौराहों से होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची। परम सिद्ध संत तपोनिष्ठ महंत 108 श्री मनोहर दास जी फलाहारी जी महाराज के सानिध्य में श्रीराम महायज्ञ एवं राम कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होकर 5 बजे समापन होगी।

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page