31 मई को प्रधानमंत्री भोपाल आएंगे,5 किलोमीटर क्षेत्र नो-फ्लाई जोन घोषित

 

भोपाल 30 मई, 2025

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के भोपाल आगमन के दृष्टिगत उनके Z+ सुरक्षा दर्जे एवं SPG सुरक्षा कवर को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा विशेष सुरक्षा व्यवस्था के लिये आदेश जारी किये गये हैं।
पुलिस उपायुक्त, आसूचना एवं सुरक्षा नगरीय पुलिस सोनाक्षी सक्सेना द्वारा जारी आदेश में प्रधानमंत्री मोदी का भ्रमण कार्यक्रम 31 मई को जम्बूरी मैदान में प्रस्तावित है। सुरक्षा व्यवस्था के तहत कार्यक्रम स्थल से 05 किलोमीटर की परिधि में ड्रोन, पैराग्लाइडर, हॉट बैलून एवं अन्य फ्लाईंग ऑब्जेक्ट्स के उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
यह प्रतिबंध 31 मई शनिवार को प्रातः 6 बजे से सायं 4 बजे तक रहेगा। उक्त क्षेत्र को “रेड ज़ोन” तथा “नो-फ्लाई ज़ोन” घोषित किया गया है।आदेश का उल्लंघन करने पर दोषी व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। कमर्शियल फ्लाइट्स इस प्रतिबंधात्मक आदेश से मुक्त रहेंगी।

प्रधानमंत्री कार्यक्रम का शेड्यूल
सुबह 9:30 बजे — दिल्ली से रवाना होंगे
सुबह 10:50 बजे — भोपाल स्टेट हेंगर पहुंचेंगे
सुबह 11:00 बजे — जंबूरी मैदान पहुंचेंगे
दोपहर 12:45 बजे — जंबूरी मैदान से रवाना होंगे
दोपहर 1:00 बजे — भोपाल स्टेट हेंगर पहुंचेंगे
दोपहर 1:05 बजे — दिल्ली के लिए रवाना होंगे

 

  • Related Posts

    भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर 15 नवम्बर को रायसेन में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन

    कलेक्टर सिसोनिया ने आयोजन की तैयारियों हेतु अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर 15 नवंबर…

    Read more

    गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बरेली में होगा विशेष संत समागम

    श्री श्री 1008 सनातन शरण जी महाराज एवं नंद बाबा का होगा आगमन, आज 13 नवंबर को मानस भवन में जुटेंगे संत-महात्मा और गौप्रेमी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली।…

    Read more

    You cannot copy content of this page