60 खिलाड़ियों ने सीखे हैंडबॉल और बॉलीवाल के गुर – शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरेली में ग्रीष्मकालीन शिविर का हुआ समापन

प्रदीप धाकड़  मो. 9425654291

बरेली 4 जून 2025

 

बरेली — शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरेली में हैंडबॉल एवं वॉलीबॉल खेल का ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन हुआ। ग्रीष्मकालीन शिविर शिक्षा एवं कल्याण विभाग की तरफ से दिनांक 1 मई 2025 से 31 मई 2025 तक आयोजित शिविर में हैंडबॉल एवं वॉलीबॉल के 60 खिलाड़ी छात्र एवं छात्राओं ने खेल से संबंधित खेल कौशल का प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर के समापन समारोह में संस्था के प्राचार्य के.के. बानी उप निरीक्षक राम प्रसाद गोहे, अखिल खरे उपस्थित रहे। प्राचार्य के.के. बानी ने कहा खिलाड़ियों को खेल से संबंधित सामग्री एवं खेल सुविधाओं में किसी भी प्रकार की कमी नहीं होगी। राम प्रसाद गोहे ने खिलाड़ियों को मोटिवेशन उद्बोधन दिया। प्रशिक्षण शिविर में ब्लॉक कीड़ा अधिकारी अरविंद जरारिया, युवा खेल समन्वयक शशि रघुवंशी, पीटीआई भगवान सिंह धाकड़, संदीप सिंह, केशव पुरिया ने खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में प्रशिक्षण विभाग लाने वाली खिलाड़ियों को खेल अनुरूप ​किट का वितरण किया गया। समापन समारोह में शैलेंद्र जैन, सतीश बमोरिया, नरेंद्र पटेल एवं हैंडबॉल एवं वॉलीबॉल खेल के नगर के सीनियर एवं जूनियर खिलाड़ी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page