मध्य प्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को सरकार का तोहफा, स्मार्ट मीटर वालों को डिस्काउंट

MP News: मध्य प्रदेश सरकार बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी गई है। मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को सोलर ऑवर्स में 20 प्रतिशत छूट देने का निर्णय लिया है। यह छूट घरेलू, गैर-घरेलू, सार्वजनिक जल कार्य, स्ट्रीट लाइट उपभोक्ताओं को मिलेगी। योजना के तहत वही उपभोक्ता पात्र होंगे जिनका लोड 10 किलोवाट तक है और जिनके मीटर स्मार्ट मीटर से जुड़े हैं। कंपनी का कहना है कि इससे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं और सटीक बिलिंग मिलेगी। यह योजना ऊर्जा बचत को प्रोत्साहित करेगी और आर्थिक लाभ भी देगी।

किसे मिलेगा लाभ ?

यह छूट केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को दी जाएगी जिनके घर या संस्थान में स्मार्ट मीटर लगाए गए हैं। साथ ही, उनका लोड 10 किलोवाट तक सीमित होना चाहिए। यह छूट घरेलू, गैर-घरेलू, सार्वजनिक जल कार्य और स्ट्रीट लाइट उपभोक्ताओं के साथ-साथ निम्नदाब औद्योगिक उपभोक्ताओं जैसे आटा चक्की संचालकों को भी मिलेगी। छूट केवल दिन के समय यानी सोलर ऑवर्स में खपत की गई बिजली पर ही लागू होगी।

ये खबर भी पढ़िए… MP के सरकारी शिक्षकों के लिए बीएड-एमएड प्रवेश का एक और मौका, जानें एडमिशन प्रोसेस

आरडीएसएस योजना से जुड़कर मिलेगा लाभ

सरकार की इस पहल को रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम से जोड़ा गया है। इसके तहत प्रदेश में तेजी से स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। केवल उन्हीं उपभोक्ताओं को छूट मिलेगी, जिनके पास केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित स्मार्ट मीटर होंगे।

ये खबर भी पढ़िए… MP स्कूल शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर नीति में किया बड़ा बदलाव, कर्मचारियों-अधिकारियों पर होगा असर

बिलिंग में पारदर्शिता 

बिजली कंपनी के अधिकारियों के अनुसार, स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को समय पर बिलिंग और सटीक रीडिंग मिल रही है। इससे उपभोक्ता अपनी बिजली खपत को बेहतर तरीके से मॉनिटर कर पा रहे हैं। इससे ऊर्जा की बचत हो रही है और अनावश्यक बिलिंग से राहत मिल रही है।

ये खबर भी पढ़िए… जिस मूंग को एमपी सरकार ने बताया था जहरीला, वो मार्केट में धड़ल्ले से बिक रहा

स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए

यह छूट ऑफलाइन प्रक्रिया से नहीं मिलेगी। सभी बिलिंग और रीडिंग पूरी तरह से ऑनलाइन सिस्टम से की जाएगी। सोलर ऑवर्स के आधार पर बिल में सीधे छूट दी जाएगी। कंपनी ने बताया कि सब्सिडी की गणना अलग से की जाएगी और छूट का प्रभाव उस पर नहीं पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़िए… Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना के खातों में 15 जून को आएगी 25वीं किस्त !

उपभोक्ताओं को लाभ

स्मार्ट मीटर से उपभोक्ता अपनी खपत रीयल-टाइम में देख सकते हैं। वे ऑनलाइन भुगतान भी कर सकते हैं। इससे पारदर्शी सेवा का लाभ मिलता है। सरकार की पहल से मध्य प्रदेश ऊर्जा सुधार में आगे बढ़ता दिख रहा है।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें 
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

  • Related Posts

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    4/ Pressant Salle de jeu � 60 � sans avoir í  wager + deux � diesel í  l’époque la presence

    Cashed, il est l’eldorado du jeux ! Machines pour sous parmi ligue, blackjack, fraise, tentative, gaming facilement, l’article engendre par réellement apogees editeurs. Cote la capitale sportifs, nous abritee grace…

    Read more

    You cannot copy content of this page