सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, दो साल में मेडिकल कॉलेजों की संख्या होगी 50

MP News: मध्य प्रदेश में अगले दो वर्षों में मेडिकल कॉलेजों की संख्या 30 से बढ़कर 50 हो जाएगी। यह जानकारी सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी। सीएम मोहन और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर में 113 करोड़ 45 लाख 59 हजार रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर कई योजनाओं के स्वीकृति पत्र लाभार्थियों को दिए गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश विकास की दौड़ में अग्रणी राज्यों में शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार किसानों की समृद्धि के लिए काम कर रही है। किसान 2600 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूं बेच रहे हैं।

दो साल में बनेंगे 20 नए कॉलेज

सीहोर में आयोजित जनसभा में सीएम मोहन यादव ने प्रदेश की स्वास्थ्य शिक्षा प्रणाली को सशक्त करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 30 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं। आने वाले दो वर्षों में यह संख्या बढ़कर 50 हो जाएगी। इससे डॉक्टरों की संख्या बढ़ेगी और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बेहतर होगी। दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी।

ये खबर भी पढ़िए… MP स्कूल शिक्षा विभाग ने ट्रांसफर नीति में किया बड़ा बदलाव, कर्मचारियों-अधिकारियों पर होगा असर

113 करोड़ की विकास योजनाएं

मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में सीहोर में 113 करोड़ रुपए की लागत से निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। इनमें सड़कों, जल-निकासी, सार्वजनिक भवनों एवं नागरिक उपयोगिता से जुड़ी अनेक परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा पीएम आवास योजना, कल्याणी पेंशन, संबल योजना और दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के लाभार्थियों को भी योजनाओं के स्वीकृति पत्र सौंपे गए।

ये खबर भी पढ़िए… Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना के खातों में 15 जून को आएगी 25वीं किस्त !

सीहोर नगर पालिका को मिले 50 करोड़ रुपए

सीएम ने सीहोर नगर पालिका को 50 करोड़ रुपए देने की घोषणा करते हुए कहा कि विधायक सुदेश राय और नगरपालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर द्वारा प्रस्तुत की गई सभी विकास मांगों को पूरा किया जाएगा। इस राशि से शहर की आधारभूत संरचना को मजबूत किया जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

ये खबर भी पढ़िए… MP के सरकारी शिक्षकों के लिए बीएड-एमएड प्रवेश का एक और मौका, जानें एडमिशन प्रोसेस

ये खबर भी पढ़िए… जिस मूंग को एमपी सरकार ने बताया था जहरीला, वो मार्केट में धड़ल्ले से बिक रहा

जनता की सहभागिता से बनेगा विकसित भारत

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से एक विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर है। लेकिन यह सफर जनता की सहभागिता के बिना अधूरा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि हर नागरिक को इस विकास यात्रा में सहभागी बनना होगा, ताकि भारत आत्मनिर्भर और शक्तिशाली बन सके। 

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें 
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page