वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में दावा, देश में गरीबी से बाहर आए 27 करोड़

देश में 27 करोड़ लोग अति गरीबी के दलदल से बाहर निकलने में सफल हुए है। विश्व बैंक द्वारा जारी की गई ताजा रिपोर्ट में इस बात का दावा किया गया है। विश्व बैंक के अनुसार भारत में अब 27 करोड़ लोगों का प्रतिदिन का खर्च करीब 3 डॉलर या उससे अधिक का हो गया है।

2011-12 में 344.47 मिलियन लोग थे अत्यधिक गरीब

वर्ल्ड बैंक के ताजा आंकड़ों में देश के भीतर 2011-12 में अत्यधिक गरीबी दर 27.1 प्रतिशत था। जो बीते 11 सालों में घटकर 5.3 प्रतिशत आ गई हैं। इस दौरान 344.47 मिलियन लोग अत्यधिक गरीब थे, जो अब घटकर 75.24 मिलियन रह गए हैं। विश्व बैंक के अनुसार इन 11 सालों में 27 करोड़ लोग अत्यधिक गरीब की श्रेणी से बाहर आए हैं। जो एक बडा आंकडा हैं।

यह खबरें भी पढें…

एक अगस्त से लागू होंगे UPI पेमेंट के नए नियम, जानिए ऑनलाइन भुगतान में आप पर क्या होगा असर

धार जिले के आदिवासी अंचल के छात्रों के पास पहुंची ‘मोदी कॉपी’, पीएम के विचारों से है प्रेरित

प्रतिदिन की खपत से लगाया अनुमान

विश्व बैंक द्वारा कीमतों पर आधारित गरीबी रेखा तय करने मानक 2.15 डॉलर प्रतिदिन खर्च को आधार बनाया। विश्व बैंक के अनुसार देश में 2.15 डॉलर या 170 रूपए प्रतिदिन पर गुजर बसर करने वाले 2011-12 में 16.2 प्रतिशत लोग देश में थे, जो अब घटकर 2.3 प्रतिशत तक आ गई। इसके चलते 27 करोड़ लोगों की आय में व्रदधि दर्ज की गई। 

यह खबरें भी पढें…

पीसी शर्मा ने साधा कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह पर निशाना, बताया कांग्रेस का स्लीपर सेल

G-7 में शामिल होंगे पीएम मोदी, ट्रंप से चर्चा संभव

भाजपा सरकार की योजनाओं का असर

विश्व बैंक ने देश में तेजी से कम होती गरीबी का श्रेय बीते 11 सालों से चलाई जा रही योजनाऔ को दिया। विकसित भारत के लक्ष्य लेकर देश में कई योजनाए इस समय चल रही है। इन योजनाऔ में पीएम आवास योजना, पीएम उज्ज्वला योजना, जन धन योजना और आयुष्मान भारत, मनरेगा जैसी योजनाऔ ने लोगों का जीवन स्तर सुधारने में भूमिका निभाई। भाजपा सरकार अपने 11 वें साल में इसे बडी उपलिब्ध के तौर पर देख रही है। 

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page