कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित बयान के बाद पहली बार मंच पर CM के साथ दिखे मंत्री विजय शाह

MP News: मध्य प्रदेश के जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह शहडोल में आयोजित कोल जनजातीय सम्मेलन में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उन्हें सिरे से नजरअंदाज किया गया। उनको मंच से बोलने का मौका नहीं दिया गया। कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान के बाद यह उनका पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था, जिसमें वे शामिल हुए थे। मुख्यमंत्री यादव मंच पर शाह के पास बैठे, लेकिन बातचीत में दूरी दिखी। यह कार्यक्रम उनके ही विभाग द्वारा आयोजित था, फिर भी उनकी उपस्थिति औपचारिकता रही।

विवादित बयान के बाद पहली बार मंच पर

मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान के बाद ब्यौहारी में कोल जनजातीय सम्मेलन में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मंच साझा करना राजनीतिक पुनरावृत्ति माना जा सकता था। हालांकि, मंत्री शाह की उपस्थिति महज प्रतीकात्मक रही। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि एसआईटी से उन्हें अभी तक कोई नोटिस नहीं मिला है। वे जांच में सहयोग कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़िए… कर्नल सोफिया मामले में SIT विजय शाह को भेजेगी नोटिस, अब होगी मंत्री पूछताछ

बैनर और पोस्टरों से मंत्री गायब रहे 

सम्मेलन जनजातीय कार्य विभाग द्वारा आयोजित था, लेकिन मंत्री विजय शाह की तस्वीर मंच या सभास्थल पर नहीं थी। केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के पोस्टर लगे थे। यह संकेत था कि पार्टी मंत्री शाह के विवादित बयान से अभी भी दूरी बनाए हुए है।

ये खबर भी पढ़िए… आखिर कहां हैं जनजातीय मंत्री विजय शाह, उनकी गैरमौजूदगी से ये बड़े काम अटके

मंच पर दिखी दूरी, संवाद में भी कमी

सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री और मंत्री शाह मंच पर पास-पास बैठे, पर दोनों के बीच कोई आत्मीयता या संवाद नजर नहीं आया। कई बार शाह ने खुद से बातचीत की कोशिश की, पर मुख्यमंत्री की प्रतिक्रियाएं बेहद सामान्य और औपचारिक रहीं। यह दूरी राजनीतिक संकेत देती है कि मंत्री शाह को फिलहाल उपेक्षा की नीति में रखा गया है।

ये खबर भी पढ़िए… मंत्री विजय शाह का बयान, फिर 3 बार माफी वीडियो और एक लिखित ही सबूत, SIT को और क्या चाहिए

ये खबर भी पढ़िए… 17 दिन बाद नजर आए मंत्री विजय शाह, खंडवा दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचे, बोले-पीड़िता मेरी बेटी जैसी

मुख्यमंत्री ने किया करोड़ों का लोकार्पण

सीएम मोहन यादव ने रिमोट के ज़रिए 79 करोड़ 6 लाख रुपये के 55 विकास कार्यों का लोकार्पण और 244 करोड़ 9 लाख के 52 कार्यों का भूमि पूजन किया। इस दौरान मंत्री शाह ने उनका स्वागत किया, लेकिन बाद में साइड में खड़े हो गए और मंच पर केवल उपस्थित भर रहे। दीप प्रज्वलन से लेकर कन्या पूजन तक, मंत्री शाह की भूमिका न के बराबर रही।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें
📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page