मुख्यमंत्री डॉ यादव कल बरेली में 129 करोड़ रुपए से अधिक राशि विकास कार्यो की देंगे सौगात…

बरेली
प्रदीप धाकड़
9425654291

बरेली। कल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बरेली आगमन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है। एक ओर जहां नगर के मुख्य मार्गों से तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी और राज्यमंत्री नरेंन्द्र शिवाजी पटेल के नेतृत्व में CM का जगह-जगह स्वागत किया जाएगा। इसके साथ ही सीएम यादव 129 करोड़ रुपए से अधिक राशि के विकास कार्यों की सौगात देंगे। राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री का आगमन कल दोपहर 12 बजे होगा। गृहनगर में पहली बार मुख्यमंत्री के आगमन पर 100 से ज्यादा मंचों के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ. यादव का स्वागत कि​या जाएगा। इसके साथ ही महाकाल की भस्म आरती, आदिवासी लोक नृत्य, पंजाबी नृत्य सहित अन्य झांकियों की प्रस्तुति होगी। वहीं राज्यमंत्री पटेल ने कहा कि कल का दिन बरेली नगर एवं उदयपुरा विधानसभा वासियों के लिए ऐतिहासिक दिन होगा मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र को कई सौगातें देंगे जिससे उदयपुरा विधानसभा आदर्श विधानसभा बनेगी|

16 जून को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने वालों वाहनों के यातायात और पार्किंग की अलग व्यवस्था की गई है। योजना अनुसार चार पहिया वाहन उदयपुरा रोड से लेकर आने की सलाह दी गई है। वहीं हैलीपेड पर स्वागत में आने वाले लोगों के वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था पीजी कॉलेज परिसर में की गई है।इसके साथ ही रोडशो के मार्ग में वाहन खड़ा न करने की निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल के पास बालक उ0 मा0 वि0 एवं कन्या उ0 मा0 वि0 बरेली में दो पहिया वाहन पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड — भारतीय पत्रकारिता में गौरवशाली योगदान के लिए सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन) बरेली। भारतीय पत्रकारिता में लंबे समय से सक्रिय और रायसेन जिले के वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके गौरवशाली योगदान…

    Read more

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    You cannot copy content of this page