भगवान चित्रगुप्त पर विवादित बयान देकर फंसे प्रदीप मिश्रा, कायस्थ समाज ने की माफी की मांग

MP News: कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने भगवान चित्रगुप्त को लेकर विवादित बयान दिया है। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पं. प्रदीप मिश्रा ने कथा के दौरान कहा, “फालतू की बात करना मति रे यमराज, तू मुझे पहचानता नहीं है।” 7 दिन से पुराण की कथा सुनी है, मेरा सबूत लेना हो तो संत ज्ञानेश्वर मावली जी से लेले। तेरे साथ तो नहीं जाऊंगा, यमराज को घबरा कर भागा, यमराज ने कहा किस को भेजूं, अगला संदेश चित्रगुप्त को भेजा, जाओ।  इस बयान के बाद कायस्थ समाज में गुस्से का माहौल है।

कायस्थ समाज का विरोध

प्रदीप मिश्रा द्वारा भगवान चित्रगुप्त पर की गई टिप्पणी के खिलाफ मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में कायस्थ समाज ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। प्रदीप से सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की अपील की है। कायस्थ सभा के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह मामला पूरे सनातन धर्म की भावनाओं से जुड़ा हुआ है। समाज ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही माफी नहीं मांगी जाती, तो पूरे देश में विरोध प्रदर्शन किए जाएंगे।

ये खबर भी पढ़िए…लाड़ली बहना योजना:  सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान, रक्षाबंधन पर बहनों को मिलेंगे 1500 रुपए

कायस्थ समाज ने सौंपा ज्ञापन

ज्ञापन में समाज ने प्रशासन से मांग की है कि धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जाए। समाज का कहना है कि इस कदम से भविष्य में कोई भी धार्मिक मर्यादाओं के खिलाफ टिप्पणी करने से बचे। सभा ने सभी कायस्थ बंधुओं और सनातन धर्म के अनुयायियों से एकजुट होकर इस विरोध में शामिल होने की अपील की है।

ये खबर भी पढ़िए…एमपी में मानसून की एंट्री, सावन से पहले मचाएगा तबाही, होगी भारी बारिश

पहले भी प्रदीप मिश्रा की दे चुके हैं विवादित बयान

यह पहली बार नहीं है जब पंडित प्रदीप मिश्रा का विवादों से सामना हुआ है। इससे पहले, उन्होंने राधा रानी के बारे में कथित अपमानजनक टिप्पणी की थी। ब्रज क्षेत्र में उनका प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया था। उन्हें मंदिर में माफी भी मांगनी पड़ी थी।

ये खबर भी पढ़िए…फिर अड़ेगा एमपी में कर्मचारी प्रमोशन का घोड़ा, अजाक्स खुश तो सपाक्स लेने वाला है बड़ा एक्शन

ये खबर भी पढ़िए…पंडित प्रदीप मिश्रा ने रद्द की कथा, बोले- वीर सैनिकों के सम्मान में शिवजी को अर्पित करें जल

समाज की अपील

कायस्थ समाज ने कहा है कि कथावाचकों को धार्मिक मर्यादाओं का पालन करना चाहिए। सभी की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। उनका कहना है कि धार्मिक नेताओं को अपने शब्दों और बयानों पर सतर्क रहना चाहिए। क्योंकि उनके शब्द समाज पर गहरा प्रभाव डालते हैं।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

 

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page