सादगी के साथ मनाया राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने अपना जन्मदिन — टीम पहल को सौंपा 65 हजार का चेक

बरेली 22 जून 2025
प्रदीप धाकड़ मो 9425654291

उदयपुरा विधानसभा से विधायक और म.प्र. शासन में मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने अपना जन्म दिन सादगी पूर्ण तरीके से मनाया। मांगरोल स्थित आश्रम में संतो का आशीर्वाद प्राप्त किया। बरेली सिविल अस्पताल में जाकर भर्ती मरीजों का हालचाल जाना और फल वितरित किए। वहीं बरेली नगर में लगे नर्मदा मैया मेला में पहुॅचकर टीम पहल में 65 हजार रुपये के चेक दिया। ज्ञात हो मेला के उद्घाटन में मंत्री पटेल ने मेला समिति के अध्यक्ष लक्ष्मी रेकवार से मेले में लगे झूलों से प्राप्त आय से एक रुपये प्रति टिकिट टीम पहल को देने की बात कही थी, जिसे मेला समिति अध्यक्ष लक्ष्मी रायकवार ने आज जन्म दिवस के अवसर पर मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल के हाथों से 65 हजार का चेक टीम पहल प्रदान किया । इस अवसर पर मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने मेला समिति की सराहना की और आगामी समय मे ओर बड़े मेले का आयोजन सहित धार्मिक कार्य करने की सलाह दी। वहीं अनाज व्यापार संघ द्वारा नगर में संचालित दिव्यांग स्कूल के मनोरंजन हेतु एल सी डी मंत्री पटेल द्वारा भेंट कराई गई। वहीं गुरुकुल स्कूल के संचालक प्रशांत राठी ने विकलांग बच्चे की 25000 फीस माफ की। इस अवसर पर भाजपा रायसेन जिले के जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, मेला समिति अध्यक्ष लक्ष्मी रेकवार,सचिव हिमकर उपाध्याय,अनिल धाकड़, अंशुल वर्मा,टीम पहल से अनिल वर्मा सहित टीम पहल के सदस्य मौजूद रहे।

  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page