NIA की जांच में खुलासा: स्केच गलत, पहलगाम हमले के आतंकी कोई और…

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच में एनआईए ने खुलासा किया। हमलावर पाकिस्तान स्थित लश्कर-ए-तैयबा संगठन से जुड़े थे। ये आतंकी पहले से पहलगाम में मौजूद थे और एक साजिश के तहत हमला किया था। एनआईए ने दो कश्मीरी नागरिकों परवेज अहमद जोथर और बशीर अहमद जोथर को गिरफ्तार किया। इन दोनों ने आतंकियों को सहायता दी थी। 

जांच में पुलिस के जारी किए गए स्केच गलत साबित हुए। असली आतंकी की पहचान सुलेमान शाह के रूप में हुई। एनआईए को आतंकियों के फोन से तस्वीरें मिलीं, जिससे साजिश का खुलासा हुआ। अब तक 200 से अधिक लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। UAPA के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह घटना घाटी में सक्रिय आतंकी नेटवर्क की गंभीर चेतावनी है।

ये खबर भी पढ़िए… पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड निकला पाक आर्मी चीफ! पूर्व मेजर आदिल राजा का बड़ा खुलासा

तस्वीरों से खुली साजिश

एनआईए को हमलावरों के फोन से कुछ तस्वीरें मिलीं, जिनसे आतंकियों की पहचान की गई। इन तस्वीरों से यह साबित हुआ कि हमला पूरी तरह से एक साजिश थी। आतंकियों की पहचान के बाद, जांचकर्ताओं ने पुष्टि की कि वे पहले से इलाके में थे और हमले की योजना बनाकर आए थे।

ये खबर भी पढ़िए… अब BJP सांसद रामचंद्र जांगड़ा की पहलगाम अटैक पर बकवास…महिलाओं की वीरता पर उठाए सवाल

आतंकियों को खिलाया था खाना

जांच में पता चला कि हमले को अंजाम देने वाले तीनों आतंकी पाकिस्तान के रहने वाले थे। वे लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से जुड़े थे। इस खुलासे के बाद दो कश्मीरी नागरिक परवेज अहमद जोथर और बशीर अहमद जोथर को गिरफ्तार किया गया। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने आतंकियों को पनाह दी, खाना खिलाया और अन्य मदद की।

ये खबर भी पढ़िए… पहलगाम आतंकी हमले के बाद अब इन खूबसूरत जगहों का रूख कर रहे एमपी के लोग

स्केच गलत साबित हुए

हमले के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने तीन संदिग्धों के स्केच जारी किए थे। इन संदिग्धों के नाम हाशिम मूसा, अली भाई उर्फ तल्हा और आदिल हुसैन ठोकर थे। हालांकि, एनआईए की जांच में ये स्केच गलत साबित हुए। असली हमलावर की पहचान सुलेमान शाह के रूप में की गई, जो पहले भी सुरंग हमले में शामिल था।

ये खबर भी पढ़िए… इंदौर में पहलगाम आतंकी घटना को सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया हिंदू-मुस्लिम दंगे की साजिश

एनआईए की कार्रवाई 

NIA ने परवेज अहमद जोथर और बशीर अहमद जोथर पर UAPA (1967) की धारा 19 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने जानबूझकर आतंकियों को अपने घर में पनाह दी थी। एनआईए ने अब तक 200 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है, जिसमें स्थानीय पोनी ऑपरेटर, फोटोग्राफर और दुकानदार शामिल हैं।

thesootr links

सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें 

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

पहलगाम में आतंकी हमला | देश दुनिया न्यूज | hindi news 

 

 

  • Related Posts

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    4/ Pressant Salle de jeu � 60 � sans avoir í  wager + deux � diesel í  l’époque la presence

    Cashed, il est l’eldorado du jeux ! Machines pour sous parmi ligue, blackjack, fraise, tentative, gaming facilement, l’article engendre par réellement apogees editeurs. Cote la capitale sportifs, nous abritee grace…

    Read more

    You cannot copy content of this page