मुख्य सचिव ने बुलाई पदोन्नति को लेकर बैठक, जीएडी बताएगा सभी विभाग प्रमुखों को डीपीसी का फार्मूला

मध्यप्रदेश में पदोन्नति आरक्षण में नए नियम लागू होने के बाद मुख्य सचिव अनुराग जैन ने 26 जून यानी गुरुवार को सभी विभाग प्रमुखों और विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई है। इस बैठक में  सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के अपर मुख्य सचिव संजय दुबे सभी विभाग प्रमुखों को बताएंगे कि नए नियमों में कैसे पदोन्नति की जाए। 

जीएडी सबसे पहले करेगा डीपीसी

साथ ही बैठक में बताया जाएगा की पदोन्नति को लेकर कोई गफलत न हो, कोई कोर्ट केस न बने, एससी-एसटी का फार्मूला क्या होगा। बैठक के बाद अगले सात दिन में जीएडी सबसे पहले विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) करेगा। इस बैठक में सभी विभागों के प्रमुख सचिव, सचिव और विभागाध्यक्ष भी शामिल होंगे।

ये खबरें भी पढ़ें…

MPPSC चेयरमैन ने बताया सीएम डॉ. मोहन यादव के कार्यकाल में की 3756 पदों पर भर्ती

‘हरदा कांग्रेस विधायक ने गरीबों के ह​क का पैसा अपनी ससुराल वालों पर उड़ाया’

प्रोग्रेस रिपोर्ट और डेडलाइन पर चर्चा

इसके अलावा जीएडी सभी विभागों से अब तक की गई प्रोग्रेस के बारे में भी जानकारी लेगा। जीएडी का उद्देश्य यह है कि हर विभाग को अपनी डीपीसी बैठक बुलाने के लिए एक तय समय सीमा दी जाए। इसके परिणामस्वरूप यह उम्मीद की जा रही है कि 30 जून तक डीपीसी की बैठक हो सकती है। इसके बाद यानी 15 दिन में पदोन्नति प्रक्रिया को शुरू किया जा सकेगा। 

ये खबरें भी पढ़ें…

Top News : खबरें आपके काम की

अब चेहरा ही होगा यात्री का इंट्री पास, डिजी यात्रा एप से हवाई यात्रा बनेगी आसान

विरोध प्रदर्शन

हालांकि, नए पदोन्नति नियमों के खिलाफ सपाक्स (सामान्य, पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग अधिकारी- कर्मचारी संस्था) 26 जून को मंत्रालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगा। यह संगठन नए नियमों को सामान्य वर्ग के कर्मचारियों के लिए नुकसानदायक मानता है। इसके अलावा, पीडब्ल्यूडी और एमपीआरडीसी के अधिकारियों की रिव्यू डीपीसी बैठक भी आयोजित की जाएगी। MP

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page