रायसेन, 26 जून 2025 — भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा ने गौहरगंज में संयुक्त तहसील भवन का किया भूमिपूजन…

रायसेन, 26 जून 2025
प्रदीप धाकड़ मो. 9425654291 
 
भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा द्वारा भोजपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गौहरगंज में 9 करोड़ 5 लाख रू से अधिक की लागत से बनने वाले संयुक्त तहसील भवन का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि इस भवन के निर्माण से प्रशासनिक कार्यों में सुविधा बढ़ेगी और आम जनता को बेहतर सेवाएं प्राप्त होंगी। यह संयुक्त तहसील भवन क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे ग्रामीण एवं शहरी नागरिकों को राजस्व और अन्य प्रशासनिक सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि संयुक्त तहसील भवन का निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ समयावधि में पूर्ण कराया जाए। विधायक पटवा ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, आयुष्मान कार्ड, किसान सम्मान निधि सहित अन्य योजनाओं तथा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यो का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, एसडीएम चन्द्रशेखर श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड — भारतीय पत्रकारिता में गौरवशाली योगदान के लिए सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन) बरेली। भारतीय पत्रकारिता में लंबे समय से सक्रिय और रायसेन जिले के वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके गौरवशाली योगदान…

    Read more

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    You cannot copy content of this page