रायसेन, 27 जून 2025 – कलेक्टर विश्वकर्मा ने कमका भूसीमेटा में धरती आबा शिविर का किया निरीक्षण, सांची जनपद के कमका भूसीमेटा में धरबी आबा अभियान के तहत शिविर आयोजित…

रायसेन, 27 जून 2025

प्रदीप धाकड़ मो.9425654291

जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू किए गए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत शुक्रवार को रायसेन जिले के सांची जनपद के ग्राम कमका भूसीमेटा में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें जनजातीय वर्ग के हितग्राहियों को शासन की विभिन्न योजनाओं तथा सेवाओं का लाभ दिया गया। कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा कमका भूसीमेटा पहुंचकर शिविर का निरीक्षण किया गया और जनजातीय वर्ग के हितग्राहियों से संवाद किया गया। उन्होंने शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जानकारी ली।
शिविर में कलेक्टर विश्वकर्मा ने ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने के बारे में जानकारी लेते हुए कहा कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों द्वारा शिविर लगाकर जनजातीय वर्ग के लोगों को शासन की योजनाओं, सेवाओं का लाभ देकर उनका जीवन स्तर सुधारा जा रहा है। शिविर में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सम्बल कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पीएम किसान सम्मान निधि के आवेदन, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, राष्ट्रीय पशुधन मिशन सहित अन्य योजनाओं के हितलाभ वितरण की कार्यवाही की गई।
  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page