ऐशबाग आरओबी मामले में सीएम मोहन यादव का एक्शन, 7 इंजीनियर्स निलंबित, एक रिटायर्ड SE की होगी जांच

मध्यप्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने ऐशबाग आरओबी निर्माण में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई की। सीएम ने PWD के 7 इंजीनियर्स के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं। इनमें दो चीफ इंजीनियर्स और सात इंजीनियर्स को निलंबित किया गया है। एक सेवानिवृत सुपरिटेंडेंट इंजीनियर के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की जाएगी। बताया जा रहा है कि संदिग्ध अधिकारियों के खिलाफ 29 जून को आरोप तय किए जाएंगे।

आरओबी का लोकार्पण नहीं होगा

इस प्रोजेक्ट के डिजाइन में गंभीर गड़बड़ियों के कारण निर्माण एजेंसी और डिजाइन कंसल्टेंट को ब्लैकलिस्ट किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि अब एक तकनीकी समिति बनाई गई है। यह समिति आवश्यक सुधार करेगी। सुधार के बाद ही इस आरओबी का लोकार्पण किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़िए…भोपाल में किस-किसने बनाया 90 डिग्री वाला मुजस्समा, ऐशबाग ब्रिज के लिए ये हैं जिम्मेदार

ये खबर भी पढ़िए…भोपाल ऐशबाग आरओबी में भ्रष्टाचार की शिकायत EOW को, 6 अफसरों और ठेकेदार पर FIR की मांग

पीडब्ल्यूडी मंत्री की पहल पर जांच

पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह की पहल पर एनएचएआई से जांच करवाई गई। एनएचएआई की रिपोर्ट में कहा गया कि ब्रिज पर 35 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक गति पर वाहन चलाना खतरनाक हो सकता है। इसके बाद सरकार ने ब्रिज को दोबारा डिजाइन करने का फैसला लिया है।

ये खबर भी पढ़िए…तीन बार बदला था ऐशबाग ROB का डिजाइन, पहले 30, फिर 45 और बनते-बनते हुआ 90 डिग्री ब्रिज

तय समय में नहीं हुआ निर्माण

इस आरओबी का निर्माण कार्य मई 2022 में शुरू हुआ था। इसे 18 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य था। 18 करोड़ रुपए की लागत से बना यह 648 मीटर लंबा और 8 मीटर चौड़ा ब्रिज है। इसका एक हिस्सा रेलवे क्षेत्र के अंतर्गत आता है। हालांकि, यह अभी तक पूरी तरह से काम नहीं हो सका है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

सीएम मोहन यादव | ऐशबाग ओवरब्रिज

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page