राजीव शर्मा राजस्थान के नए पुलिस मुखिया, प्रतिनियुक्ति से रिलीव के लिए केंद्र सरकार को लिखी चिट्ठी

JAIPUR.  वरिष्ठ आईपीएस राजीव शर्मा राजस्थान के नए पुलिस महानिदेशक (राजस्थान डीजीपी) होंगे। केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर चल रहे राजीव को रिलीव करने के लिए राज्य सरकार ने केंद्र सरकार को चिटठी लिखी है। उनकी इस पद पर नियुक्ति अपेक्षित मानी जा रही थी, क्योंकि उनकी गिनती मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के पसंदीदा अधिकारी के रूप में थी। इनके नियुक्त होने के साथ ही आईपीएस राजेश निर्वाण और संजय अग्रवाल डीजीपी की दौड़ में पिछड़ गए। संघ लोक सेवा आयोग ने राजस्थान सरकार को इन तीन अधिकारियों के नामों का पैनल भेजा था।

1990 बैच के आईपीएस शर्मा मौजूदा डीजीपी रविप्रकाश मेहरड़ा की जगह लेंगे। मेहरड़ा मंगलवार यानी आज रिटायर हो गए। डीजीपी उत्कल रंजन साहू को राजस्थान लोक सेवा आयोग का चेयरमैन बनाए जाने के बाद मेहरड़ा को कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया था।

सीबीआई में रहे हैं राजीव शर्मा

नए डीजीपी नियुक्त हुए राजीव शर्मा की छवि तेजतर्रार अधिकारी के रूप में रही है। वे अभी दिल्ली में केंद्रीय ब्यूरो ऑफ पुलिस रिसर्च एंड डेवलपमेंट में डीजी पद पर प्रतिनियुक्ति पर हैं। वे भाजपा के एक बड़े नेता के करीबी रिश्तेदार हैं। खुद राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी इन्हें पसंद करते हैं। राजीव शर्मा सीबीआई में रह चुके हैं। उनके पास डीजी एसीबी, डीजी लॉ एंड ऑर्डर, आरपीए डायरेक्टर की जिम्मेदारी रह चुकी है। वे कई जिलों में एसपी रहकर कानून व्यवस्था को संभाल चुके हैं।

ईमानदारी से काम किया: मेहरड़ा

इससे पहले कार्यवाहक डीजीपी रविप्रकाश मेहरड़ा को राजस्थान पुलिस ने विदाई दी। विदाई परेड के बाद मेहरड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि मैंने ईमानदारी के साथ काम किया, अपना कर्तव्य निभाया। अगर मुझे आगे भी मौका मिले तो मैं यही कहूंगा कि मुझे पुलिस अफसर बनना है।

कानून व्यवस्था बनाना बड़ी चुनौती

राजस्थान में डीजीपी पद पर नियुक्ति के साथ ही राजीव शर्मा के सामने राज्य की कानून व्यवस्था को बरकरार रखना बड़ी चुनौती होगी। प्रदेश में अपराध, अपहरण, बलात्कार, बजरी माफिया का आतंक लगातार जारी है। ऐसे में राजस्थान पुलिस के सामने कानून व्यवस्था को कायम रख जनता का भरोसा जीतने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧‍👩

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page