MBBS स्टूडेंट के लिए खुशखबरी : MP में हिंदी में परीक्षा देने वाले छात्रों की फीस होगी आधी

मध्यप्रदेश सरकार ने हिंदी में एमबीबीएस परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए परीक्षा शुल्क में 50% छूट देने का निर्णय लिया है। यह कदम हिंदी छात्रों को चिकित्सा शिक्षा में प्रोत्साहन देने के लिए उठाया गया है। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा में भाषाई बाधाएं नहीं आने देना चाहती।

हिंदी में मेडिकल की पढ़ाई

मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य बन गया है, जहां हिंदी में एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू की गई है। अब राज्य के सभी शासकीय मेडिकल कॉलेजों में हिंदी माध्यम से किताबें उपलब्ध हैं, जिससे हजारों छात्र लाभान्वित हो रहे हैं। राज्य सरकार ने विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा में चिकित्सा शिक्षा प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया है।

ये खबरें भी पढ़ें…

जज के नाम से झांसा देकर 5 महीने तक धमकाता रहा व्यापारी को बदमाश, ऐसे हुआ खुलासा

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, 27% OBC आरक्षण लागू करने की मांग पर SC से राहत नहीं, पद्मश्री डॉ. डावर का निधन

 स्टूडेंट को ये भी मिलेंगे पुरस्कार 

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत हिंदी में परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को 50% परीक्षा शुल्क में छूट मिलेगी। इसके अलावा, हिंदी माध्यम से अध्ययन करने वाले छात्रों को विश्वविद्यालय स्तर पर मेरिट प्राप्त करने पर नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। एमबीबीएस या बीडीएस पाठ्यक्रम में हिंदी माध्यम से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को 2 लाख रुपये का पुरस्कार मिलेगा।

द्वितीय स्थान पर 1 लाख 50 हजार रुपये, तृतीय स्थान पर 1 लाख रुपये और चतुर्थ स्थान पर 50 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा, हर वर्ष या प्रोफेशन में विश्वविद्यालय स्तर पर 1 लाख रुपये, 75 हजार रुपये, 50 हजार रुपये और 25 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।

छात्रों के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन

मध्य प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, जबलपुर ने सभी संबद्ध मेडिकल और डेंटल कॉलेजों को निर्देश दिए हैं कि वे हिंदी में परीक्षा देने वाले छात्रों को सभी संभव सुविधाएं प्रदान करें। छात्रों को हिंदी में परीक्षा देने के लिए प्रशिक्षित शिक्षकों की व्यवस्था भी की जाएगी।

ये खबरें भी पढ़ें…

सर्टिफिकेट की जांच के आदेश से तनाव में दिव्यांग असिस्टेंट प्रोफेसर

CM भजनलाल बोले- खुद की सरकार में घर से बाहर नहीं निकले अशोक, गहलोत का पलटवार- बजरी माफिया सरकार पर हावी

शिक्षकों को मिलेगी ट्रेनिंग

हिंदी माध्यम को सशक्त बनाने के लिए शिक्षकों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे छात्रों से आसानी से संवाद कर सकें और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर सकें। इसके अलावा, यदि आवश्यक हुआ तो छात्रों के लिए समाधान कक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी।ट

 MBBS | मेडिकल स्टूडेंट्स | MBBS की हिंदी में पढ़ाई | परीक्षा फीस में छूट | हिंदी मीडियम स्टूडेंट्स

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page