जज के नाम से झांसा देकर 5 महीने तक धमकाता रहा व्यापारी को बदमाश, ऐसे हुआ खुलासा

सुप्रीम कोर्ट के जज एन कोटेश्वर सिंह की फर्जी पहचान बताकर एक बदमाश ने व्यापारी को पांच महीने तक धमकाया। आरोपित व्हाट्सएप कॉल के जरिए व्यापारी से संपर्क करता था और खुद को सुप्रीम कोर्ट का न्यायाधीश बताता था। उसने अपनी डिस्प्ले पिक्चर पर जज की फोटो लगाई थी।

कैसे हुआ खुलासा?

मध्यप्रदेश के व्यापारी के बेटे सौरभ अरोरा ने दिल्ली पहुंचकर अपने दोस्तों के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट के जज के बारे में जानकारी जुटाई। तब जाकर यह सामने आया कि वह व्यक्ति असली जज नहीं था। व्यापारी को धमकाने और धोखाधड़ी ( Fraud ) करने के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किया है।

ये खबरें भी पढ़ें…

CM भजनलाल बोले- खुद की सरकार में घर से बाहर नहीं निकले अशोक, गहलोत का पलटवार- बजरी माफिया सरकार पर हावी

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, 27% OBC आरक्षण लागू करने की मांग पर SC से राहत नहीं, पद्मश्री डॉ. डावर का निधन

पुलिस जांच और आरोपी की लोकेशन

पुलिस ने बताया कि आरोपी की लोकेशन गुरुग्राम, हरियाणा में पाई गई है। फिलहाल, धमकाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। हबीबगंज थाने में लोक सेवक के प्रतिरूपण और धोखाधड़ी के आरोपों में केस दर्ज किया गया है।

ये खबरें भी पढ़ें…

खेती के नाम पर खेल! 19 लाख की हेराफेरी करने वाला ग्रामीण कृषि अधिकारी सस्पेंड

Top News : खबरें आपके काम की

व्हाट्सएप कॉल और धोखाधड़ी

दिसंबर 2024 में व्यापारी को व्हाट्सएप कॉल आया था, जिसमें आरोपित ने खुद को सुप्रीम कोर्ट का जज बताया। उन्होंने व्यापारी से यह भी कहा कि उनकी बेटी का नंबर प्राप्त किया था। व्यापारी ने कॉल को सत्य मानकर कई महीनों तक उस पर विश्वास किया और बातें कीं। हालांकि, बाद में जब व्यापारी के बेटे ने जांच की, तब यह खुलासा हुआ कि आरोपित ने धोखाधड़ी की थी। MP News

thesootr links

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page