भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दौड़ी कार और स्कूटी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

MP के भोपाल रेलवे स्टेशन के दो अलग-अलग प्लटेफॉर्म पर हैरान कर देने वाली घटना घटी। प्लटेफॉर्म नंबर 6 पर एक युवक कार लेकर सीधे चढ़ गया। युवक तेज गति से कार चलाता हुआ बढ़ा और ट्रैक के किनारे काफी दूर तक कार लेकर चला गया।

यह घटना उस समय हुई जब वहां कोई ट्रेन नहीं थी, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। इसके अलावा, प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर एक अन्य युवक स्कूटी दौड़ाता हुआ नजर आया।

ये खबर भी पड़िए…दूध में थूक मिलाकर देता था मोहम्मद शरीफ, हिंदू महासभा ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

वीडियो वायरल, मचा हंगामा

इस घटना के दौरान यात्रियों ने दोनों घटनाओं को अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया। इसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए। वीडियो में दोनों युवक प्लेटफॉर्म पर वाहन लेकर घुसते हुए दिख रहे हैं। इससे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं।

ये खबर भी पड़िए…पाक नेता बिलावल भुट्टो का बड़ा बयान-हाफिज सईद-मसूद अजहर को सौंपने को तैयार

सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक

जानकारी के अनुसार, प्लेटफॉर्म नंबर 6 की ओर पार्सल कार्यालय के सामने एक रास्ता है। इस रास्ते से कोई भी वाहन बिना रोक-टोक के प्लेटफॉर्म नंबर 6, 5 और 4 तक जा सकता है। यहां न तो कोई बैरिकेड है और न ही स्थायी सुरक्षा जांच व्यवस्था। इस कारण लोग और वाहन बिना किसी मुश्किल के प्लेटफॉर्म तक पहुंच सकते हैं, जो सुरक्षा के लिहाज से बड़ी चूक है।

ये खबर भी पड़िए…नीरव मोदी के भाई नेहाल मोदी की गिरफ्तारी के बाद प्रत्यर्पण की कार्रवाई शुरू

आरपीएफ की जांच

दोनों घटनाओं के वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे पुलिस बल (आरपीएफ) भोपाल पोस्ट के प्रभारी मनीष शर्मा ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हमें दोनों वीडियो मिले हैं और इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल इस मामले में कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

ये खबर भी पड़िए…मौसम पूर्वानुमान (6 जुलाई) : देशभर में भारी बारिश का अलर्ट, एमपी में कुछ हिस्सों में होंगे बाढ़ के हालात

सुरक्षा में सुधार की आवश्यकता

इस घटना ने रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था की कमजोरी को उजागर किया है। यह घटना दर्शाती है कि प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा उपायों को मजबूत किया जाना चाहिए। यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी है कि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा जांच और बैरिकेडिंग को ठीक से लागू किया जाए।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page