खंडवा में धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़: श्रद्धालुओं को सेव टमाटर में परोसा गया मटन, ढाबा सील

मुश्ताक मंसूरी @ खंडवा 

MP के खंडवा में धूनीवाले दादाजी धाम के दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के साथ एक गंभीर घटना घटी। रविवार को गुरूपूर्णिमा के मौके पर, मुकेश और रितेश नामक श्रद्धालु खंडवा से दादाजी मंदिर जा रहे थे। उन्होंने डुल्हार के पास राजवीर ढाबे पर सेव टमाटर की सब्जी और दाल ऑर्डर की।

खाने के बाद, श्रद्धालुओं ने महसूस किया कि सब्जी में मांस की चर्बी मिलाई गई थी। जब उन्होंने ढाबा संचालक से पूछा, तो उसने बताया कि मांस के टुकड़े गलती से मिल गए थे।

ये खबर भी पढ़िए… Weather Update : हिमाचल में कार खाई में गिरी, 4 की मौत, MP में शहडोल में 3 हजार घरों में घुसा पानी

हिंदू नाम से होटल का संचालन

श्रद्धालुओं ने सवाल करने पर यह खुलासा हुआ कि ढाबे का संचालन जावेद मुसलमान कर रहा था। ढाबे का नाम हिंदू नाम से रखा गया था। इस घटना ने श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई और आक्रोश फैल गया।

ये खबर भी पढ़िए… MP में प्रशासनिक सर्जरी, इन दिग्गज IAS अधिकारियों की नई पोस्टिंग, देखें पूरी लिस्ट

हिंदू संगठनों का विरोध

घटना के बाद, हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोग ढाबे पर जमा हो गए। मुकेश और रितेश की शिकायत पर पुलिस ने ढाबा संचालक जावेद के खिलाफ बीएनएस की धारा 299 और 196 के तहत केस दर्ज किया। एसडीएम पंधाना और एसडीएम खंडवा ने घटनास्थल पर जाकर ढाबे को सील करने के आदेश दिए। पुलिस ने जावेद और एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया और अवैध शराब जब्त की।

ये खबर भी पढ़िए… एमपी के इस शहर में संडे को भी स्कूल लगेंगे, छुट्टी का दिन बदला गया

सामाजिक और धार्मिक संगठनों का आक्रोश

इस घटना ने श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत किया और सामाजिक तथा धार्मिक सहिष्णुता पर प्रश्नचिन्ह खड़ा किया। विभिन्न संगठनों और नागरिकों ने यह मांग की कि जिले के सभी ढाबों और होटलों पर संचालकों के नाम स्पष्ट रूप से दर्शाए जाएं। इसके अलावा, गुरु पूर्णिमा के दौरान मांस और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की भी मांग की गई।

ये खबर भी पढ़िए… अब रात में भी शॉपिंग मॉल, बाजार और कारखानों में होगी महिलाओं की धूम, एमपी सरकार ने दी मंजूरी

धार्मिक स्थलों पर विशेष निगरानी की मांग

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की तर्ज पर, इस घटना के बाद जिले में विशेष निगरानी और प्रतिबंध की मांग तेज हो गई है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और धार्मिक आस्था की रक्षा के लिए प्रशासन से सख्त दिशा-निर्देश की उम्मीद की जा रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨

खंडवा दादाजी मंदिर

 

  • Related Posts

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    4/ Pressant Salle de jeu � 60 � sans avoir í  wager + deux � diesel í  l’époque la presence

    Cashed, il est l’eldorado du jeux ! Machines pour sous parmi ligue, blackjack, fraise, tentative, gaming facilement, l’article engendre par réellement apogees editeurs. Cote la capitale sportifs, nous abritee grace…

    Read more

    You cannot copy content of this page