अब मुंबई में भी मिलेगा ठहरने का ठिकाना, छत्तीसगढ़ भवन निर्माण को मिली मंजूरी

पढ़ने और उपचार के लिए मुंबई जाने वालों को अब ठहरने की दिक्कत नहीं होगी। राज्य सरकार ने नई मुंबई स्थित वाशी में छत्तीसगढ़ भवन बनाने के लिए 9 करोड़ रुपए में 3 हजार स्क्वायर मीटर जमीन खरीद ली है। पिछले 9 सालों से इसके लिए काम चल रहा था।

शासन ने अब इसके निर्माण के लिए हरी झंडी दे दी है। पीडब्ल्यूडी के अफसरों ने बताया कि इसका सर्वे कर हालही में मुख्यमंत्री को प्रजेंटेशन दिखाया है। पहला भवन 5 मंजिला का 40 करोड़ में और दूसरा भवन 11 मंजिला का 80 करोड़ में बनेगा। ड्राइंग-जिजाइन पर तेजी से काम चल रहा है।

ये खबर भी पढ़िए…Weather Update : मूसलाधार बारिश का कहर… रेड अलर्ट जारी

निर्माण के लिए जारी होगा टेंडर

ड्राइंग डिजाइन बनने के बाद निर्माण के लिए टेंडर जारी होगा। अफसरों ने बताया कि राज्य सरकार देश के प्रमुख शहरों में छत्तीसगढ़ भवन का निर्माण कर रही है। भवन बन जाने से राज्य के लोगों को ठहरने की सुविधा मिलेगी। इसमें जरूरतमंदों से नॉमिनल चार्ज लिया जाएगा।

छत्तीसगढ़ भवन नि-र्माण के लिए तत्कालीन रमन सरकार ने साल 2016 में वाशी सेक्टर-30 में जमीन खरीदने की प्रक्रिया शुरू की थी। साल 2018 में जमीन का पेमेंट किया गया था। साल 2019 में लीज एग्रीमेंट हुआ, लेकिन उसके बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। अभी दिल्ली में छत्तीसगढ़ भवन और छत्तीसगढ़ सदन है। अब नवी मुंबई में भवन बनने जा रहा है। हालांकि पर्यटन विभाग की तरफ से अलग-अलग राज्यों में पर्यटक सूचना केंद्र बनाए गए हैं।

ये खबर भी पढ़िए…अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन ठग गैंग का पर्दाफाश… USA और कनाडा के लोगों से लुट रहे थे पैसे

50 से अधिक होंगे कमरे

अफसरों की माने तो इसमें स्यूट रूम, 50 से अधिक कमरे, डायनिंग हॉल एंड वेटिंग सहित मीटिंग हॉल और कर्मचारियों के लिए आवासीय टावर का निर्माण किया जाएगा। यहां ठहरने-खाने के साथ ही अन्य जरूरी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी।

ये खबर भी पढ़िए…CG Top News : छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

 

मुंबई में छत्तीसगढ़ भवन | Chhattisgarh News | chhattisgarh news update | Chhattisgarh news today | CG News | cg news update | cg news today

 

 

ये खबर भी पढ़िए…फरार तोमर भाइयों पर कसा पुलिस का शिकंजा, संपत्ति कुर्क करने की तैयारी

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page