बरेली एवं रायसेन की स्वास्थ्य टीम ने मिलकर बचाई प्रसूता की जान

बरेली,07 जुलाई 2025
प्रदीप धाकड़ मो 9425654291

26 जून को श्रीमति छोटी बाई पति श्री रामभक्त प्रजापति निवासी उदयपुरा, सिविल अस्पताल बरेली में प्रसव पीड़ा के साथ आयी थी। जिस समय महिला अस्पताल आयी थी उनकी स्थिति अत्यंत नजुक थी उनका गर्भ में मृत बच्चा शरीर से बाहर आकर फँस गया था। चूंकि बच्चा पेट में ही मृत हो गया था इस बजह से शरीर में इंफेक्शन फेल गया था एवं शरीर से अत्याधिक रक्तस्त्राव हो रहा था। ऐसी स्थिति में महिला को रेफर करना भी संभव नही था। अपातकालीन स्थिति को देखते हुये सिविल अस्पताल बरेली में ही आपरेशन करने का निर्णय लिया गया। महिला को खून चढ़ाया गया एवं जौखिम भरा सीजर आपरेशन कर फंसे बच्चे को निकाला गया। आपरेशन के पश्चात महिला को गहन चिकित्सा इकाई की आवश्यकता थी, जिला अस्पताल रायसेन की टीम को अवगत कराया गया और समस्त तैयारी रखने का अनुरोध किया गया। महिला को सिविल अस्पताल बरेली से डॉक्टर की टीम की निगरानी में जिला अस्पताल रायसेन ले जाया गया। वहाँ पहले से तैयार डॉक्टर की टीम ने महिला का परीक्षण किया एवं उसे आई.सी.यू. में भर्ती किया गया। अभी महिला पूर्ण रूप से स्वस्थ है। आपरेशन करने बाली टीम में स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ.प्रसांत सेन, निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. हेमन्त यादव, स्टाफ इंचार्ज श्रीमति सुचित्रा मालवीय थी। रायसेन में डॉ. दीपक गुप्ता ने मरीज की देखभाल की। मरीज के परिजनो ने बरेली एंव रायसेन के डॉक्टरो की टीम का धन्यवाद किया।

  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page