संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर एमपी सरकार ने किया ये ऐलान, जानें क्या मिलेगा फायदा?

MP में राज्य रोजगार गारंटी परिषद के तहत काम करने वाले संविदा कर्मियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अब यदि किसी संविदा कर्मी की आकस्मिक मौत होती है या वह दुर्घटना में घायल हो जाता है, तो उसके परिजनों को आर्थिक मदद मिलेगी। 

मनरेगा कार्यों की स्थिति का सटीक आंकलन, पारदर्शिता लाने और कार्यों में तेजी लाने के लिए ड्रोन का उपयोग किया जाएगा। ये फैसले मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में कार्यकारिणी समिति की बैठक में लिया गया।

ये खबर भी पढ़िए…अशोकनगर में कांग्रेस का न्याय सत्याग्रह, दिग्विजय-जीतू पटवारी समेत कई नेता गिरफ्तार

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने दिए निर्देश

बैठक में मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने राज्य रोजगार गारंटी परिषद के मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बीमा लाभ, वित्तीय और प्रशासकीय अधिकारों की समीक्षा की। जीआरएस (ग्रामीण रोजगार सहायकों) के रिक्त पदों की पूर्ति पर भी चर्चा की गई।

मंत्री पटेल ने जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर विभागीय अधिकारियों की सराहना की। उन्होंने जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन को निरंतर जारी रखने की आवश्यकता बताई।

ये खबर भी पढ़िए…इंदौर में साधारण बुजुर्ग ने दिखाया असाधारण समर्पण, संघ के सेवा कार्यों से भावुक होकर किया 11 हजार का दान

‘मां की बगिया’ योजना की शुरुआत

मंत्री पटेल ने घोषणा की कि 15 अगस्त से ‘मां की बगिया’ योजना लागू की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य पौधरोपण और संरक्षण के लिए वैज्ञानिक तकनीकों का उपयोग करना है। 

यह योजना ग्रामीण महिलाओं के स्वावलंबन को बढ़ावा देने में मदद करेगी। 15 जुलाई से 15 अगस्त तक चिन्हित शासकीय भूमि पर पौधरोपण किया जाएगा। 15 अगस्त से 15 सितंबर तक निजी भूमि पर सघन पौधरोपण होगा।

ये खबर भी पढ़िए…65000 लोगों ने 38 हजार करोड़ का घपला किया, इन्हीं में मोयरा सरिया वाले तोड़ी-सिंघानिया

ये खबर भी पढ़िए…रायपुर में लखपति दीदी को सशक्त बनाने के लिए कार्यशाला, स्थानीय बाजार पर होगा मंथन

जल गंगा संवर्धन अभियान में तकनीकी सुधार

मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने जल गंगा संवर्धन अभियान में सिपरी सॉफ्टवेयर जैसे तकनीकी उपकरणों के इस्तेमाल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से आने वाली पीढ़ियों के जल स्रोतों की आवश्यकता पूरी करने के लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢 🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page