नरसिंहपुर: गाडरवारा थाना में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर नीलेश बड़कुर का सड़क हादसे में निधन…

14 जुलाई 2025 बरेली

 

दर्दनाक हादसे में गाडरवारा थाना में पदस्थ सब-इंस्पेक्टर नीलेश बड़कुर का आकस्मिक निधन हो गया। वह विभाग के होनहार, ईमानदार और कर्मठ अफसरों में गिने जाते थे। बीते दिन वह एक आवश्यक कार्य से उदयपुरा-बरेली रोड की ओर गए हुए थे,जहां ग्राम बटेरा एन एच 45 पर बीती देर रात अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मोके पर पहुंची पुलिस ने सब इंस्पेक्टर के शव को पोस्टमार्टम के लिए बरेली सिविल अस्पताल भेजा गया। पुलिस मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है। रायसेन एसपी के निर्देश पर मामले की गंभीरता से विवेचना की जा रही है।

  • Related Posts

    वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड — भारतीय पत्रकारिता में गौरवशाली योगदान के लिए सेंट्रल इंडिया प्रेस क्लब ने किया सम्मानित

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली (रायसेन) बरेली। भारतीय पत्रकारिता में लंबे समय से सक्रिय और रायसेन जिले के वरिष्ठ पत्रकार दीपक काँकर को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके गौरवशाली योगदान…

    Read more

    गणेश प्रतिमा विक्रेताओं को तय बाजारी शुल्क से मिली छूट

    नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी एवं सीएमओ हरिशंकर वर्मा ने दी जानकारी सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( म.प्र.) बरेली संवाददाता। नगर बरेली में गणेश उत्सव को देखते…

    Read more

    You cannot copy content of this page