भारत ने किया पृथ्वी-II और अग्नि-I शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण

भारत ने 17 जुलाई 2025 को ओडिशा के चांदीपुर स्थित इंटीग्रेटेड टेस्ट रेंज से पृथ्वी-II और अग्नि-I मिसाइलों का सफल परीक्षण किया। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, दोनों मिसाइलों ने सभी परिचालन और तकनीकी मानकों को पूरा किया।

यह परीक्षण सामरिक बल कमान के तहत किया गया था। 16 जुलाई को आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम का भी सफल परीक्षण किया गया था।

पृथ्वी-II मिसाइल की खासियत

पृथ्वी-II भारत द्वारा स्वदेशी तकनीक से विकसित एक मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी लंबाई लगभग 9 मीटर है और इसकी मारक क्षमता 350 किलोमीटर तक है। यह मिसाइल 500 से 1,000 किलो तक के हथियारों को ले जाने में सक्षम है। पृथ्वी-II मिसाइल को डीआरडीओ (DRDO) द्वारा एकीकृत निर्देशित मिसाइल विकास कार्यक्रम (IGMDP) के तहत विकसित किया गया।

इस मिसाइल में लिक्विड और ठोस दोनों तरह के ईंधन का इस्तेमाल किया जा सकता है और यह एडवांस गाइडेंस सिस्टम से लैस है, जो इसे उच्च सटीकता के साथ लक्ष्य पर हमला करने में सक्षम बनाता है। पृथ्वी-II मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है और इसे 2003 में भारत के स्ट्रैटेजिक फोर्स कमांड में शामिल किया गया था।

ये खबरें भी पढ़ें…

IAS मोहनलाल मीणा को मणिपुर कैडर लौटने का निर्देश, जान के खतरे की दलील HC से खारिजॉ

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कैबिनेट में किया फेरबदल, यूलिया को बनाया पीएम

अग्नि-1 मिसाइल की खासियत

अग्नि-1 भी एक शॉर्ट-रेंज बैलिस्टिक मिसाइल है, जिसे डीआरडीओ ने विकसित किया है। इसकी मारक क्षमता 700-900 किलोमीटर तक है। यह मिसाइल 12 टन भार वाली है और इसमें 1,000 किलो तक का परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता है।

यह सिंगल स्टेज मिसाइल है, जिसमें ठोस ईंधन का उपयोग किया जाता है। अग्नि-1 मिसाइल को भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (BDL) और रिसर्च सेंटर इमरात (RCI) ने मिलकर विकसित किया है।

ये खबरें भी पढ़ें…

कोरबा में शिक्षक की धमकी, 2 लाख नहीं दिए तो दूर हो जाएगा ट्रांसफर, घूस लेते ACB ने दबोचा

Intelligence Bureau में मिलेगी एंट्री, Executive पदों पर भर्ती, आवेदन 19 जुलाई से शुरू

मिसाइलों की सामरिक महत्ता

इन सफल परीक्षणों ने भारत की सामरिक ताकत को और मजबूत किया है। पृथ्वी-II और अग्नि-I दोनों मिसाइलें भारत के रक्षा बलों के लिए महत्वपूर्ण हथियार हैं, जो देश की सुरक्षा को और अधिक सुनिश्चित करेंगे।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page