KK श्रीवास्तव के करीबी कांग्रेसी नेता पर जेल में हमला, हालत गंभीर

रायपुर सेंट्रल जेल में तांत्रिक केके श्रीवास्तव के करीबी रहे युवा कांग्रेस के नेता आशीष शिंदे पर हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि जेल के भीतर बदमाशों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया है। जिससे आशीष बुरी तरह घायल हो गया है, उसे मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तेलीबांधा पुलिस ने 9 दिन पहले आशीष शिंदे को केके श्रीवास्तव के फरारी में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि आशीष ने आरोपी को अपनी गाड़ी में छिपाकर शहरभर में घुमाया। पुलिस की नजर से बचाने की साजिश में भी शामिल रहा।

कौन है KK का मददगार आशीष शिंदे ?

दरअसल, आशीष शिंदे रायपुर का सक्रिय युवा कांग्रेस नेता है। आशीष रायपुर उत्तर विधानसभा का युवा कांग्रेस अध्यक्ष है। पुलिस ने आशीष को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शिंदे के मोबाइल की कॉल डिटेल और CCTV फुटेज से मिले सबूतों के आधार पर गिरफ्तारी की गई है।

पुलिस ने बताया कि आशीष ने KK श्रीवास्तव को फरारी में मदद की थी, जिसके सबूत CCTV फुटेज में मिले हैं। शिंदे ने आरोपी KK को कई दिन तक अपनी गाड़ी में छिपाकर घुमाया है।

पुलिस अब और नामों की तलाश में

पुलिस को शक है कि केके श्रीवास्तव के नेटवर्क में राजनीति और कारोबार से जुड़े लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस और साइबर क्राइम की टीम केके श्रीवास्तव के मोबाइल, बैंक अकाउंट और सोशल नेटवर्किंग चैट्स की डिजिटल फोरेंसिक जांच कर रही है।

जेल में हमला- रायपुर सेंट्रल जेल में केके श्रीवास्तव के करीबी युवा कांग्रेस नेता आशीष शिंदे पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

मददगार की गिरफ्तारी- तेलीबांधा पुलिस ने 9 दिन पहले आशीष शिंदे को श्रीवास्तव की फरारी में मदद करने के आरोप में गिरफ्तार किया था; शिंदे ने केके को अपनी गाड़ी में छिपाकर घुमाया।

राजनीतिक कनेक्शन- आशीष शिंदे रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र का युवा कांग्रेस अध्यक्ष है, जिसके मोबाइल की कॉल डिटेल और CCTV फुटेज के आधार पर कार्रवाई की गई।

केके श्रीवास्तव की ठगी- केके श्रीवास्तव पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में 15 करोड़ की ठगी और 300 करोड़ से ज्यादा की हवाला रकम छुपाने का आरोप है; वह करीब 10 महीने तक फरार रहा।

राजनीति-कारोबार की जांच- पुलिस को शक है कि श्रीवास्तव के नेटवर्क में अन्य राजनीतिक और कारोबारी चेहरे भी शामिल हो सकते हैं; साइबर टीम उनके मोबाइल और अकाउंट्स की फोरेंसिक जांच कर रही है।

 

जानिए कौन हैं केके श्रीवास्तव ?

तांत्रिक केके श्रीवास्तव पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में निवेशकों को ठगने का गंभीर आरोप है— दिल्ली के रावत एसोसिएट्स से 15 करोड़ रुपए की धनराशि वसूलने, लेकिन ठेका न दिलाने का प्रलोभन देकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है, जिसके बाद उन पर तेलीबंध थाना में एफआईआर दर्ज की गई और वह करीब दस महीने तक फरार रहे। 

भोपाल से हुए थे गिरफ्तार

जून 2025 में भोपाल से ईओडब्ल्यू द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद, उनके पुत्र कंचन श्रीवास्तव के साथ पूछताछ की गई, जबकि बातचीत के दौरान उनके खिलाफ 300 करोड़ से अधिक की धनराशि हवाला और फर्जी खातों में भेजे जाने के आरोप भी सामने आए। केके श्रीवास्तव पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भी करीबी हैं। 

केके श्रीवास्तव गिरफ्तार | केके श्रीवास्तव फ्रॉड केस | केके श्रीवास्तव के करीबी नेता पर हमला | भूपेश बघेल के करीबी केके श्रीवास्तव

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page