CBI की बड़ी कार्रवाई : 9 लाख की रिश्वत लेते नारकोटिक्स अधिकारी गिरफ्तार

कमलेश सारड़ा@NEEMUCH

केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 18 जुलाई 2025 को मध्यप्रदेश के नीमच में कार्रवाई की। नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी और उसके दलाल को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। यह मामला चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला थाना क्षेत्र के आला खेड़ी गांव से जुड़ा है, जहां 400 किलो अवैध डोडा चूरा बरामद किया गया।

फंसने से बचाने मांगी रिश्वत

बीते 15 जुलाई को एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि नारकोटिक्स विभाग ने उसके खेत से 400 किलो अवैध डोडा चूरा जब्त किया। इसके बाद, नारकोटिक्स विभाग के अधिकारी महेंद्र सिंह ने शिकायतकर्ता से एक करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी, ताकि उसके परिवार को इस मामले में फंसने से बचाया जा सके। महेंद्र सिंह ने शिकायतकर्ता से अपने दलाल जगदीश मेनारिया से संपर्क करने को कहा।

ये खबरें भी पढ़ें…

आबकारी विभाग ने ठेकेदार पर ही मढ़ा आरोप, तीन कारों में 5 लाख की शराब जब्त

NRC शुरू हुई तो हमारा नाम होगा लिस्ट में नंबर 1 पर, मुफ्ती ने की दस्तावेज दुरुस्त रखने की अपील

सांवलियाजी मंदिर में दी घूस की राशि

सीबीआई की निगरानी में शिकायतकर्ता ने 18 जुलाई को 9 लाख रुपए की पहली किश्त देने का फैसला किया। तय समय पर वह सांवलियाजी मंदिर परिसर में पहुंचा, जहां दलाल जगदीश मेनारिया घूस की राशि लेने आया।

जैसे ही उसने पैसे लिए, सीबीआई की टीम ने उसे रंगे हाथों रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। साथ ही सीबीआई टीम ने नारकोटिक्स अधिकारी महेंद्र सिंह को भी हिरासत में लिया।

ये खबरें भी पढ़ें…

फर्जी सिग्नेचर, फर्जी ट्रांजेक्शन और पार्टनरों से धोखा, EOW ने दर्ज किया केस

डिप्टी सीएम देवड़ा के करीबी बीजेपी नेता की हत्या, धारदार हथियार से किया गया हमला

अन्य अधिकारियों और दलालों पर जांच

इस कार्रवाई के बाद CBI ने बताया कि यह मामला दो व्यक्तियों तक सीमित नहीं है। अब नारकोटिक्स विभाग के अन्य अधिकारी और दलाल भी जांच के दायरे में हैं। इस मामले में जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

क्षेत्र में हड़कंप

इस घटना के बाद नारकोटिक्स विभाग में हड़कंप मच गया है। यह घटना विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है और अफीम उत्पादक क्षेत्रों में हो रही अफीम तस्करी की गड़बड़ियों को उजागर करती है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें 📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

 

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page