रायसेन,बरेली 25 जुलाई 2025 – अवैध रूप से सागौन वनोपज परिवहन करते महिन्द्रा बोलेरो जप्त…

रायसेन,बरेली 25 जुलाई 2025
प्रदीप धाकड़ मो.9425654291

जिले में कलेक्टरअरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार तथा वनमण्डलाधिकारी श्रीमती प्रतिभा शुक्ला के मार्गदर्शन में अवैध रूप से वनोपज की कटाई और परिवहन करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। उप वनमण्डलाधिकारी सामान्य सिलवानी इन्दर सिंह बारे के निर्देशन में वन परिक्षेत्र पश्चिम सिलवानी सामान्य के वन परिक्षेत्र अधिकारी महेन्द्र कुमार पालेचा गत रात्रि अपने दल बल के साथ चोरी रास्तों पर गश्त कर रहे थे। गश्ती के दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक वाहन में सागौन ईमारती भरकर परिवहन की जाएगी। मुखबिर की सूचना वन परिक्षेत्र अधिकारी महेन्द्र पालेचा द्वारा अपने वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल दी गई।
मुखबिरी की शिनाख्ती के लिए रात्रि में ही दो-दो पृथक पृथक दल गठित कर चोरी रास्तों पर नाकाबंदी की गई। रात्रि लगभग 3.20 बजे सांईखेड़ा से बम्होरी रोड पर रेंजर पालेचा के दल को एक वाहन आता हुआ दिखाई दिया जिसे वन अमले द्वारा रूकने का संकेत दिया तो वाहन चालक वाहन को तेज गति से चलाकर भाग गया। वन अमले द्वारा वाहन का लगातार पीछा करने से वाहन चालक, वाहन को बम्होरी से वटेरा मार्ग पर खड़ा कर भाग गया। वन अमले में रेंजर महेन्द्र कुमार पालेचा के द्वारा वाहन महिन्द्रा बोलेरो जिसका रजिस्ट्रेशन नम्बर एमपी 04 जीबी 2240 की तलाशी ली गई जिसमें पाया कि सागौन ईमारती के गोल 20 नग भरे थे। मौका पंचनामा तैयार कर वनोंपज की नाप कर सूची तैयार कर जीनामा बनाया गया।
वाहन को जप्त कर मय वनोंपज रेंज कम्पाउण्ड सिलवानी लाया गया। वाहन मालिक मोनू कुशवाह पिता हीरा लाल कुशवाहा निवासी टेकापार गैरतगंज एवं चंद्रेश पिता प्रेमनारायण इमने निवासी उचैरा जमुनिया के विरूद्ध वन अपराध प्रकरण क्रमांक 47301/24 दिनांक 25 जुलाई 2025 पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। उपरोक्त जप्ती कार्यवाही में उप वनमण्डलाधिकारी सिलवानी इन्दर सिंह बारे, वन परिक्षेत्र अधिकारी पश्चिम सिलवानी महेन्द्र कुमार पालेचा, कार्यवाहक वनपाल अखिलेश रजक, कमलेश तिवारी कार्यवाहक वनपाल एवं हरनारायण सिंह, मनोज साहू, भूपेन्द्र लोधी, वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी सभी वन रक्षक तथा वाहन चालक धर्मेन्द्र लोधी का आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।

  • Related Posts

    Greatest Sweepstakes Local dead or alive 2 $1 deposit casino No deposit Bonus 100 percent free South carolina 2026

    That way, you are more likely to avoid one undesirable shocks for example higher betting requirements, lower bet constraints, otherwise online game restrictions. Before you could claim a no-deposit added…

    Read more

    Cashman Casino mr bet casino verification process Pokies Ports Applications on google Play

    Content Mr bet casino verification process: How will you winnings to your Lightning Hook Gambling establishment Slot? Sources away from Aristocrat’s Lightning Link Feature Simple tips to Claim The No-Put…

    Read more

    You cannot copy content of this page