भारत सरकार ने उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो सेटअप की दी मंजूरी, सिहंस्थ को लेकर बड़ा कदम

भारत सरकार ने  मध्यप्रदेश के उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो सेटअप की मंजूरी दी है। यह स्वीकृति पत्र केंद्रीय सूचना प्रसारण सचिव श्री संजय जाजू ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को शुक्रवार को सौंपा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस निर्णय के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह कदम मालवा क्षेत्र की कला और सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देगा।

उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो  का महत्व

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने कहा कि आज के सूचना युग में आकाशवाणी जैसे जन माध्यम का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने यह भी बताया कि मालवा अंचल में इंदौर के बाद उज्जैन को आकाशवाणी केंद्र की आवश्यकता थी, जो अब पूरी हो गई है।

यह स्टूडियो न केवल संस्कृति और कला के प्रचार-प्रसार में सहायक होगा, बल्कि इसके जरिए सरकार की योजनाओं और निर्णयों को दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों तक पहुंचाया जा सकेगा।

ये खबरें भी पढ़ें…

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें

मौसम पूर्वानुमान (2 अगस्त) : पश्चिम और पूर्वी भारत में हल्की, MP में भारी बारिश का अनुमान

सिंहस्थ 2028 को लेकर आकाशवाणी की भूमिका

उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो सेटअप के इस फैसले को सिंहस्थ 2028 की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस स्टूडियो की स्थापना से सरकारी योजनाओं और फैसलों को न केवल उज्जैन और मालवा क्षेत्र में, बल्कि पूरे राज्य और देश में एक मजबूत तरीके से प्रसारित किया जाएगा। साथ ही यह ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में विशेष रूप से मददगार साबित होगा।

डिजिटल और स्मार्ट प्रसारण सेवाएं

प्रसार भारती ने आकाशवाणी को अब स्मार्टफोन, टैबलेट और पर्सनल कम्प्यूटर पर भी सुनने योग्य बनाया है। इससे प्रसारण सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में सुधार हुआ है। इस तकनीकी उन्नति के साथ, आकाशवाणी की लोकप्रियता बढ़ेगी और यह अधिक लोगों तक पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कदम जनता तक सूचना पहुंचाने के लिए एक सशक्त माध्यम बनेगा।

ये खबरें भी पढ़ें…

मंत्री ने वनभूमि पर कब्जे से किया इंकार तो बीजेपी विधायक उमाकांत शर्मा ने सदन में लहरा दी तस्वीर

गृहमंत्री की चेतावनी… शिक्षा दूतों की हत्या करने वालों को पुनर्वास का लाभ नहीं मिलेगा

मालवा क्षेत्र के कलाकारों के लिए अवसर

उज्जैन में आकाशवाणी स्टूडियो की स्थापना से मालवा क्षेत्र के स्थानीय कलाकारों को प्रोत्साहन मिलेगा। इस फैसले से कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी उत्पन्न होंगे। यह स्टूडियो न केवल राज्य के संस्कृति क्षेत्र के लिए लाभकारी होगा, बल्कि यह केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को भी बढ़ावा देगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧‍👩

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page