रायसेन, बरेली 06 अगस्त 2025 – जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर शुष्क दिवस घोषित…

रायसेन,बरेली 06 अगस्त 2025
प्रदीप धाकड़ मो. 9425654291

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त आबकारी दीपक अवस्थी द्वारा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 को रायसेन जिले में शुष्क दिवस घोषित किया गया है। साथ ही प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी सोम डिस्टलरीज प्रा.लि. सेहतगंज, प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी सोम डिस्टलरीज एण्ड ब्रेवरीज लि. रोजराचक, सभी सहायक जिला आबकारी अधिकारी और आबकारी उप निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि उनके प्रभाराधीन इकाई/वृत्त की समस्त कम्पोजिट मदिरा की फुटकर बिक्री दुकानें, एफएल-2, एफएल-3, एफएल-7 पूर्णतः बंद रखे जाने के साथ ही जिले की मदिरा उत्पादन इकाई लायसेंस डी-1, बी-3, एफएल-9, एफएल-9ए, सीएस-1 बी में उत्पादन को छोड़कर आयात-निर्यात एवं परिवहन पूर्णतः बंद रहेगा। प्रभारधीन क्षेत्र में किसी भी प्रकार से मदिरा का विक्रय एवं परिवहन होने पर संबंधित अधिकारी स्वयं जिम्मेदार होंगे।

  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page