रायसेन, 07 अगस्त 2025 — हर घर तिरंगा अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता और रैली आयोजित…

रायसेन, 07 अगस्त 2025
प्रदीप धाकड़ मो. 9425654291

जिले में चलाए जा रहे ‘‘हर घर तिरंगा‘‘ अभियान के तहत रायसेन स्थित शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नगर पालिका परिषद द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 90 छात्राओं ने सहभागिता की। इसके उपरांत तिरंगा रैली भी निकाली गई जिसमें छात्राएं, शिक्षक तथा नगर पालिका परिषद के अधिकारी-कर्मचारी सम्मिलित हुए। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के साथ ही जिले में भी 02 अगस्त से हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता और स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान चलाया जा रहा है, जो 15 अगस्त तक चलेगा। इस वर्ष की थीम स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग निर्धारित की गई है। अभियान के तहत प्रत्येक गांव, प्रत्येक निकाय और वार्ड में राष्ट्र भक्ति के वातावरण में तिरंगे पर केन्द्रित गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं।

  • Related Posts

    सांसद के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली — नर्मदापुरम सांसद दर्शन सिंह चौधरी के संबंध में फेसबुक पर मृत्यु एवं अंतिम संस्कार संबंधी भ्रामक आपत्तिजनक पोस्ट प्रकाशित कर…

    Read more

    मूंग खरीदी को लेकर किसानों की रैली रोकने प्रशासन सख्त – मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे किसानों को पुलिस बल लगाकर रोका

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( रायसेन ) बरेली रायसेन। संयुक्त किसान मोर्चा के तत्वाधान में 100% मूंग खरीदी एवं उर्वरक की विकास प्रणाली टोकन व्यवस्था को बंद करके सीधा…

    Read more

    You cannot copy content of this page