देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले- उनके दिमाग की चिप चोरी हो गई है

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Assembly Elections) में हुई धांधली को लेकर चुनाव आयोग (EC) पर गंभीर आरोप लगाए थे। राहुल ने कहा था कि चुनाव में रहस्यमय तरीके से 40 लाख वोट जोड़े गए। उनका दावा था कि भाजपा ने चुनाव आयोग के माध्यम से एक बड़ा आपराधिक धोखा किया और इसे संविधान के खिलाफ अपराध बताया।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने इन आरोपों को खारिज कर दिया। फडणवीस ने  कहा कि न तो महाराष्ट्र में, न ही देश के किसी हिस्से में वोट चोरी हुई है।

फडणवीस का तंज

फडणवीस ने राहुल गांधी पर कसा तंज और कहा कि राहुल गांधी के दिमाग की चिप चोरी हो गई है और उनकी हार्ड डिस्क करप्ट हो गई है।” उन्होंने राहुल पर आरोप लगाया कि वह अपनी हार छिपाने के लिए झूठ फैलाते हैं। 

फडणवीस ने आगे कहा कि राहुल गांधी बार-बार आंकड़े बदलते रहते हैं। पहले उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में 75 लाख वोट बढ़े, फिर कहा कि एक करोड़ वोट बढ़ गए हैं। फडणवीस ने कहा कि यह सब झूठ फैलाकर राहुल अपनी हार को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, प्रेमानंद महाराज का विरोध केवल षड़यंत्र, जानें और क्या बोले

आशीष शेलार का बयान

महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता आशीष शेलार (Ashish Shelar) ने राहुल गांधी के आरोपों को “हारने वालों का अहंकार” (arrogance of the losers) करार दिया। शेलार ने बताया कि जब चुनाव आयोग ने अंतिम मतदाता सूची जारी की थी, तब न तो राहुल गांधी, न कांग्रेस पार्टी, और न ही महा विकास आघाड़ी (MVA) ने उसमें किसी भी गड़बड़ी को लेकर सवाल उठाए थे।

शेलार ने यह भी कहा कि कांग्रेस के पास 27,000 बूथ एजेंट हैं जो मतदाता सूची की जांच कर सकते हैं, लेकिन इन एजेंट्स ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं की। शेलार ने कहा कि यह मतदाताओं का अपमान है। राहुल गांधी 2024 के लोकसभा चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ने पर आपत्ति जता रहे हैं, जबकि 2019 के मुकाबले 2024 में 8.05% अधिक वोटिंग हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…

मौसम पूर्वानुमान (8 अगस्त) : पूरे भारत में उमस भरी गर्मी के साथ होगी हल्की बारिश

वोटिंग प्रतिशत में वृद्धि

आशीष शेलार ने यह भी बताया कि चुनाव के पहले कुछ घंटों के बाद, हर घंटे एक करोड़ से ज्यादा लोगों ने वोट डाले थे। आखिरी घंटे में 60 से 70 लाख वोटर मतदान बूथ तक पहुंचे थे। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि अगर वोटों की संख्या बढ़ी, तो वह केवल एक सीट तक क्यों सीमित रहेगी।

आशीष ने कहा कि मुस्लिम बहुल इलाकों जैसे भिवंडी ईस्ट और मुंब्रा-कालवा में भी वोटिंग में बढ़ोतरी देखी गई। शेलार ने तंज करते हुए पूछा, “क्या एमवीए अब इन सीटों पर भी अपनी हार को स्वीकार नहीं करेगी?”

ये खबर भी पढ़ें…

मैप फीचर से दोस्तों की लोकेशन देखना हुआ आसान, Instagram ने लॉन्च किए 3 नए फीचर्स

चुनाव आयोग का बयान

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव (Maharashtra Legislative Assembly Election) में किसी भी प्रकार की अनियमितता को सिरे से नकारा। आयोग ने यह स्पष्ट किया कि सभी प्रक्रियाएं सही तरीके से पूरी की गई थीं और कोई भी गड़बड़ी नहीं हुई थी।

आयोग ने यह भी कहा कि सभी पार्टियों को पर्याप्त समय और अवसर दिया गया था ताकि वे चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठा सकें, लेकिन किसी ने इस पर गंभीर आपत्ति नहीं की।

ये खबर भी पढ़ें…

जस्टिस यशवंत वर्मा कैश कांड : सुप्रीम कोर्ट ने की महाभियोग रोकने की याचिका खारिज

राहुल गांधी का बयान

राहुल गांधी का आरोप है कि भाजपा और चुनाव आयोग ने मिलकर एक बड़ा धोखा दिया। उन्होंने यह आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र चुनाव में वोटों की गिनती में हेरफेर किया। उनका कहना था कि यह भारतीय संविधान के खिलाफ अपराध है और इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता।

राहुल गांधी ने कर्नाटक की लोकसभा सीट के आंकड़ों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव आयोग के जरिए “बड़ा आपराधिक धोखा” किया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧‍👩

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page