डॉक्टर्स डे पर टीम पहल ने किया चिकित्सकों का सम्मान

आश्रम के बुजुर्गों की निस्वार्थ चिकित्सा सेवा के लिए जताया आभार, चिकित्सकों ने दिया हर समय सहयोग का भरोसा

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर सामाजिक संस्था टीम पहल ने नगर के वरिष्ठ चिकित्सकों का सम्मान कर उन्हें शुभकामनाएं दीं तथा आश्रम में निवासरत बुजुर्गों की निरंतर चिकित्सा सेवा एवं सहयोग के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।

टीम पहल ने बताया कि संस्था से जुड़े सेवा सहयोगी चिकित्सक समय-समय पर आश्रम पहुंचकर वृद्धजनों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण करते हैं, आवश्यक उपचार उपलब्ध कराते हैं तथा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देकर उनके बेहतर जीवन के लिए निरंतर सहयोग प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर बीएमओ डॉ. हेमंत यादव, डॉ. बी.डी. यादव, डॉ. राधेश्याम धाकड़, डॉ. अमित जैन, डॉ. एस.पी. राजपूत, डॉ. गिरीश वर्मा एवं डॉ. विश्वास गुप्ता का सम्मान किया गया। टीम पहल के सदस्यों ने सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए उनके सेवा भाव और मानवीय संवेदनाओं की सराहना की।

सम्मान समारोह में सभी चिकित्सकों ने आश्रम के बुजुर्गों की चिकित्सा सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का विश्वास दिलाया। उन्होंने कहा कि जब भी टीम पहल को आवश्यकता होगी, वे पूरे समर्पण के साथ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। उन्होंने सेवा का अवसर देने के लिए टीम पहल का भी आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    जनसुनवाई में कलेक्टर विश्वकर्मा ने आमजन की समस्याओं का किया निराकरण

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर उनका निराकरण किया गया। कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई…

    Read more

    अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरेली नगर कार्यकारिणी की हुई घोषणा

    निखिल खरे बने पुनः नगर अध्यक्ष, सूरज सिंह ठाकुर बने नगर मंत्री सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। स्थानीय रामलीला मैदान सभागृह में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैठक संपन्न…

    Read more

    You cannot copy content of this page