जिले में समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन हेतु बनाए गए हैं 13 केन्द्र

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली।

विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन हेतु मप्र शासन के कृषि विभाग द्वारा जारी उपार्जन नीति के अनुपालन में कलेक्टर अरूण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशन में जिला उपार्जन समिति द्वारा 13 उपार्जन केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। जारी आदेश के तहत उदयपुरा तहसील में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित गायव्यान अंतर्गत मै. बालाजी वेयरहाउसिंग पुरैना वीरान, गैरतगंज तहसील में सेवा सहकारी समिति गैरतगंज पैक्स अंतर्गत गोविंद वेयरहाउस धनगवां तहसील गैरतगंज और बरेली तहसील में वहताकार सेवा सहकारी समिति सिवनी अलीगंज अंतर्गत नैना लाजिस्टिक्स कोटपार गणेश और सहकारी विपणन संस्था मर्यादित बरेली विप.बरेली अंतर्गत मै.दिव्य ओमकार वेयरहाउसिंग एण्ड लॉजिस्टिक्स भौंडिया तहसील बरेली को उपार्जन केन्द्र बनाया गया है। इसी प्रकार बाड़ी तहसील में कृषक सेवा सहकारी समिति भैसाया दिगवाड अंतर्गत दिवा लॉजिस्टिक्स बडौदिया कलां, कृषक सेवा सहकारी समिति बाड़ी अंतर्गत शिव शक्ति वेयरहाउस बाबई, सेवा सहकारी समिति कन्हवार अंतर्गत लक्ष्मीनाथ एग्रो इन्फ्रा बाबई, कृषक सेवा सहकारी समिति भारकच्छकलां अंतर्गत एचएस वेयरहाउस बाबई को उपार्जन केन्द्र बनाया गया है। रायसेन तहसील में सेवा सहकारी समिति वीदपुरा अंतर्गत शासकीय वेयरहाउस बम्होरी, सुल्तानपुर तहसील में सेवा सहकारी समिति मर्यादित खमरिया सोहनपुर अंतर्गत वैष्णवी वेयरहाउस यूनिट 3 ईटखेडी को उपार्जन केन्द्र बनाया गया है। सिलवानी तहसील में आदिम जाति सेवा सहकारी समिति चिचौली अंतर्गत मॉ नर्मदा वेयरहाउस डुंगरियाकलां, सेवा सहकारी समिति सांईखेड़ा अंतर्गत रघुकुल वेयरहाउस बम्होरी रोड सांईखेड़ा और सेवा सहकारी समिति सिमरिया खुर्द अंतर्गत जानकी वेयरहाउस सिमरिया खुर्द को उपार्जन केन्द्र बनाया गया है। कलेक्टर विश्वकर्मा द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि शासन द्वारा निर्धारित एफएक्यू के अनुरूप ही खरीदी की जाए, किसी भी प्रकार की अनियमितता के लिए समिति उत्तरदायी होगी। उपार्जन अवधि 01 जुलाई से 10 अगस्त तक रहेगी तथा खरीदी कार्य सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 08 बजे से शाम 08 बजे तक किया जाएगा। किसान तौल पर्ची शाम 06 बजे तक ही जारी की जाएगी। किसानों का भुगतान जेआइटी पोर्टल से होगा। शासन के निर्देशानुसार रायसेन जिले हेतु खरीदी एजेन्सी मप्र राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) रायसेन रहेगी।

  • Related Posts

    डॉक्टर्स डे पर टीम पहल ने किया चिकित्सकों का सम्मान

    आश्रम के बुजुर्गों की निस्वार्थ चिकित्सा सेवा के लिए जताया आभार, चिकित्सकों ने दिया हर समय सहयोग का भरोसा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर…

    Read more

    जनसुनवाई में कलेक्टर विश्वकर्मा ने आमजन की समस्याओं का किया निराकरण

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा आमजन की समस्याओं की सुनवाई कर उनका निराकरण किया गया। कलेक्टर विश्वकर्मा ने जनसुनवाई…

    Read more

    You cannot copy content of this page