बरेली में स्वास्थ्य राज्यमंत्री पटेल के मुख्य आतिथ्य में स्ट्रीट फूड वेंडर्स के लिए प्रशिक्षण आयोजित

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के मुख्य आतिथ्य में खाद्य सुरक्षा प्रशासन रायसेन एवं नेस्ले इंडिया लिमिटेड की ओर से सर्व सेफ परियोजना के अंतर्गत स्ट्रीट फूड वेण्डर (पथ खाद्य विक्रेता) के लिए बरेली में प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान पथ खाद्य व्यवसायियों को भोजन निर्माण / खाद्य पदार्थों के विक्रय के संबंध में अपनाई जाने वाली स्वच्छता, सुरक्षित खाद्य प्रबंधन और खाद्य सुरक्षा के सिद्धांतों के बारे में बताया गया। इस दौरान खाद्य पथ विक्रेताओं द्वारा खाद्य पदार्थों को हाथ धोने के तरीके, खाद्य पदार्थों में सर्व किये जाने के संबंध में इंक प्रिंटेड पेपर (न्यूज पेपर आदि) का उपयोग नहीं किये जाने, हाथ ठेलों पर साफ सफाई बरते जाने, अच्छा व्यवहार किये जाने का आग्रह किया गया। स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल द्वारा सभी पथ खाद्य विक्रेताओं से प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई तथा सभी पथ व्यवसायियों का प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत सभी प्रशिक्षणार्थियों को पंजीकृत कराने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये। साथ ही प्रशिणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशिक्षण में सिखाये गये खाद्य सुरक्षा प्रबंधन, स्वच्छता, गुणवत्ता पूर्ण तथा अच्छा व्यवहार से अजीविका में वृद्धि होगी तथा ग्राहकों का विश्वास बढ़ेगा। इस प्रशिक्षण का लाभ बरेली शहर के 130 स्ट्रीट फुड व्यवसायी द्वारा लिया गया। इस वर्ष खाद्य सुरक्षा प्रशासन के सहयोग से नेस्ले इंडिया द्वारा प्रदेश के विभिन्न शहरों में 2000 पथ खाद्य व्यसायियों को प्रशिक्षित किये जाने का लक्ष्य रखा है। अंत में सभी प्रशिक्षिणार्थियों को FSSAI FOSTEC संबंधी प्रमाण पत्र वितरित किये गये। नेस्ले इंडिया में कॉर्पोरेट अफ़ेयर्स, सस्टेनेबिलिटी और CSR के हेड, कुंवर हिम्मत सिंह ने कहा, “नेस्ले इंडिया में, हम पूरे देश में फ़ूड सेफ्टी स्टैंडर्ड्स को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। ‘सर्व सेफ़ फूड’ प्रोजेक्ट के ज़रिए,हम स्ट्रीट फ़ूड वेंडर्स को साफ़-सफ़ाई और फ़ूड सेफ़्टी की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देकर सशक्त बनाते हैं, जिससे उनके स्किल्स और जागरूकता दोनों मज़बूत होते हैं। जैसे-जैसे हम इस पहल को आगे बढ़ा रहे हैं, हमें भरोसा है कि इससे लंबे समय तक चलने वाला व्यवहार परिवर्तन आएगा और साथ ही उनके बिज़नेस की ग्रोथ और सस्टेनेबिलिटी में भी मदद मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान श्री योगेश कुमार पटेल, अनुविभागीय अधिकारी श्री अंकित कुमार जैन, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कुंवर सिंह मुकाती, खाद्य सुरक्षा अधिकारी धर्मेन्द्र नुनईयां, नेस्ले इंडिया की ओर से जयभद्र मिश्रा तथा सुश्री लवाण्या वशिष्ठ उपस्थित
रहे।

  • Related Posts

    जिले में समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन हेतु बनाए गए हैं 13 केन्द्र

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली। विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर ग्रीष्मकालीन मूंग उपार्जन हेतु मप्र शासन के कृषि विभाग द्वारा जारी उपार्जन नीति के अनुपालन में कलेक्टर अरूण…

    Read more

    डॉक्टर्स डे पर टीम पहल ने किया चिकित्सकों का सम्मान

    आश्रम के बुजुर्गों की निस्वार्थ चिकित्सा सेवा के लिए जताया आभार, चिकित्सकों ने दिया हर समय सहयोग का भरोसा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली बरेली। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर…

    Read more

    You cannot copy content of this page