बरेली, 16 अगस्त 2025 – शासकीय बालक उ.मा.विद्यालय बरेली में राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के मुख्य आतिथ्य में हुआ नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम, विकास कार्यों के लिए मिली तुरन्त स्वीकृति।

बरेली, 16 अगस्त 2025
प्रदीप धाकड़ मो. 9425654291

बरेली — शनिवार की देर शाम शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बरेली में निशुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल रहे। उन्होंने सर्वप्रथम मां सरस्वती की प्रतिमा का पूजन कर जन्माष्टमी पर सजी श्रीकृष्ण की झांकी के दर्शन कर आरती उतारी।उसके बाद विद्यालय प्राचार्य के.के. वानी ने फूल माला पहनाकर मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, नगर परिषद उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत,समाजसेवी पं. द्वारका प्रसाद उपाध्याय, विधायक प्रतिनिधि राजेश साहू और जमुना प्रसाद धाकड़ विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन शिक्षक ग्रजेश उपाध्याय द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में 102 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिलें

मंत्री पटेल ने अपने उद्धवोधन में कहा कि विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन,संस्कार और परिश्रम के साथ-साथ भागवत गीता का अध्ययन अवश्य करना चाहिए। उन्होंने बताया कि देश के कई महान नेताओं ने भागवत गीता से प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य किए हैं और कहा ​कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भी अपने विचारों में गीता के उपदेशों का उल्लेख करते थे। विद्यालय के 102 छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। इनमें 97 साइकिलें छात्रों को और 5 साइकिलें छात्राओं को मंत्री पटेल द्वारा वितरित की गई। साइकिल मिलने पर बच्चों ने खुशी जाहिर करते हुए मंत्री पटेल और शासन का आभार व्यक्त किया।

मेधावी छात्र विक्रम रजक का सम्मान

कार्यक्रम में कक्षा 10वीं के मेधावी छात्र विक्रम रजक को 95% अंक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश राष्ट्रीय भाषा प्रचार समिति के जिला अध्यक्ष अवनीश पालीवाल ने अपने पिता पूर्व शिक्षक स्व.भोजराज पालीवाल की स्मृति में हर वर्ष विद्यालय के टॉपर विद्यार्थी को ₹10,000 की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। इसी क्रम में विक्रम रजक को मंत्री पटेल के हाथों से 10 हजार रुपये की राशि और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

निर्माण कार्यों के लिए 8.72 लाख की स्वीकृति

कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ ने टूटी हुई बाउंड्री वॉल और शौचालय के निर्माण के लिए 8 लाख 72 हजार रुपये का अनुमानित प्रस्ताव मंत्री पटेल के समक्ष प्रस्तुत किया। इस पर मंत्री पटेल ने मंच से ही तुरंत स्वीकृति प्रदान करते हुए “सोमवार तक राशि स्वीकृति का आदेश जारी करने की स्वीकृति प्रदान की जिससे जल्द से जल्द कार्य शुरू हो सके।” उनकी इस घोषणा से शिक्षकों और विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला।

प्राचार्य ने किया आभार

विद्यालय प्राचार्य के.के. वानी ने कहा, “विद्यालय को बेहतर ढंग से संचालित करने में स्टाफ का पूरा सहयोग है। साथ ही मंत्री द्वारा बाउंड्री वॉल और शौचालय के निर्माण हेतु तुरंत स्वीकृति देना हमारे लिए बड़ी सौगात है। हम इसके लिए उनका आभार व्यक्त करते हैं।”

 

  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page