मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जिले में ग्राम महलपुर पाठा में भगवान श्रीकृष्ण के प्राचीन मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना, 13वीं शताब्दी में निर्मित इस प्राचीन मंदिर में राधा-कृष्ण और देवी रुक्मणि की मूर्ति एक ही श्वेत पत्थर पर बनी हुई है

रायसेन, 17 अगस्त 2025
प्रदीप धाकड़ मो.9425654291

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जन्माष्टमी पर रायसेन जिले में देवनगर के समीप ग्राम महलपुर पाठा में स्थित भगवान श्रीकृष्ण के प्राचीन मंदिर पहुंचे और पूजा अर्चना की। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने मंदिर परिसर में कदम के पौधे का रोपण किया। इसके उपरांत मुख्यमंत्री मंदिर के समीप स्थित गौशाला पहुंचे और यहां गौमाता का पूजन किया।

इस अवसर पर मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिले के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह पंवार, स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा, जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, पूर्व केबीनेट मंत्री रामपाल सिंह तथा राकेश शर्मा भी साथ रहे।


महलपुर पाठा में 13वीं शताब्दी में निर्मित यह ऐसा मंदिर है जहां राधा-कृष्ण और देवी रुक्मणि की मूर्ति एक ही श्वेत पत्थर पर बनी हुई है। इस मंदिर पर लगा एक शिलालेख इसके संवत 1354 अर्थात वर्ष 1297 ई में निर्मित किए जाने की जानकारी देता है। मंदिर के पास ही प्राचीन किला भी है, जहां परमार वंश के राजाओं का शासन रहा। राधा-कृष्ण मंदिर भी उसी काल का है। साथ ही मकर संक्रांति पर यहां बड़ा मेला भी लगता है। यहां विष्णु यज्ञ भी होता है। मंदिर के पास स्थित किले में 51 बावड़ियां हैं। पास के जंगल से जैन परंपरा के भगवान आदिनाथ की मूर्ति मिली थी जो अब देवनगर में स्थापित है। मंदिर के पास में शिवलिंग, नंदी, गणेश और नाग देवता सहित नटराज की मूर्तियां हैं।

  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page