रायसेन, 18 अगस्त 2025 – मुख्यमंत्री की घोषणा पर कलेक्टर के निर्देशन में महलपुर पाठा में भव्य श्रीकृष्ण मंदिर के निर्माण हेतु कार्यवाही प्रारंभ, महलपुर पाठा पहुंचकर अधिकारियों ने तैयार किया प्रथम स्तरीय प्राक्कलन

रायसेन, 18 अगस्त 2025
प्रदीप धाकड़ मो. 9425654291

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा जिले के ग्राम महलपुर पाठा में गत दिवस आयोजित कार्यक्रम में महलपुर पाठा में स्थित भगवान श्रीकृष्ण के प्राचीन मंदिर को भव्य स्वरूप देने मंदिर निर्माण संबंधी की गई घोषणा को अमलीजामा पहनाने जिला प्रशासन ने तत्परता से कार्य शुरू कर दिया है। कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा के निर्देशानुसार घोषणा के अगले ही दिन रविवार को लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री (भवन) और प्रशासनिक अधिकारी महलपुर पाठा पहुंचे और प्राचीन मंदिर को भव्य स्वरूप देने प्रथम स्तरीय प्राक्कलन तैयार किया गया। अधिकारियों द्वारा प्राचीन मंदिर तथा आसपास के स्थलों का भ्रमण किया गया और मंदिर के पुजारी जी और ग्राम के वरिष्ठजनों से भी भगवान श्रीकृष्ण के भव्य मंदिर निर्माण की रूपरेखा के संबंध में चर्चा की।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने जन्माष्टमी पर रायसेन जिले के ग्राम महलपुर पाठा में आयोजित ‘श्रीकृष्ण पर्व’- “हलधर महोत्सव एवं लीला पुरुषोत्तम का प्रकटोत्सव” और लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के प्राचीन मंदिर को भव्य मंदिर बनाने की घोषणा की थी। महलपुर पाठा में स्थित 13वीं शताब्दी में निर्मित यह ऐसा मंदिर है जहां राधा-कृष्ण और देवी रुक्मणि की मूर्ति एक ही श्वेत पत्थर पर बनी हुई है। इस मंदिर पर लगा एक शिलालेख इसके संवत 1354 अर्थात वर्ष 1297 ई में निर्मित किए जाने की जानकारी देता है। मंदिर के पास ही प्राचीन किला भी है, जहां परमार वंश के राजाओं का शासन रहा। राधा-कृष्ण मंदिर भी उसी काल का है। साथ ही मकर संक्रांति पर यहां बड़ा मेला भी लगता है। यहां विष्णु यज्ञ भी होता है। मंदिर के पास स्थित किले में 51 बावड़ियां हैं। पास के जंगल से जैन परंपरा के भगवान आदिनाथ की मूर्ति मिली थी जो अब देवनगर में स्थापित है। मंदिर के पास में शिवलिंग, नंदी, गणेश और नाग देवता सहित नटराज की मूर्तियां हैं।

 

  • Related Posts

    खरगोन में विशाल देवी जागरण का आयोजन, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    जय अंबे देवी जागरण ग्रुप रायपुर की प्रस्तुतियों ने बांधा समां, मां भगवती के जयकारों से गूंजा गांधी चबूतरा सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली ( खरगोन ) खरगोन। हिंदू उत्सव…

    Read more

    सीएसआईआर स्मार्ट विलेज मिशन: जनकपुर के स्कूल में स्थापित हुआ नैनो वाटर फिल्टर, बच्चों और ग्रामीणों को मिलेगा स्वच्छ पेयजल

    सीएसआईआर-एम्प्री भोपाल की विशेष पहल, बिना बिजली के काम करेगा आधुनिक नैनो मेम्ब्रेन तकनीक पर आधारित वाटर फिल्टर सिटी बीट न्यूज नेटवर्क जनकपुर (रायसेन)। जनकपुर (रायसेन)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ…

    Read more

    You cannot copy content of this page