MPPSC राज्य सेवा परीक्षा 2024 के इंटरव्यू में नए उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, सिंहस्थ का भीड़ प्रबंधन जैसे सवाल

मप्र लोक सेवा आयोग (पीएससी) द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2024 के 110 पदों के लिए इंटरव्यू सोमवार 18 अगस्त से शुरू किए जा चुके हैं। इसके लिए मात्र 339 उम्मीदवार ही हैं और यह इंटरव्यू इसी माह खत्म हो जाएंगे।

इसके बाद आयोग असिस्टेंट प्रोफेसर 2022 की भर्ती के लिए बाकी बचे विषयों के इंटरव्यू को शेड्यूल करेगा। वहीं साल 2023 की परीक्षा की तरह ही इस बार भी इंटरव्यू मुख्य तौर पर उम्मीदवारों के भरे गए प्रोफार्मा पर ही हैं, जिसमें एजुकेशन बैकग्राउंड, हॉबी यह सभी हैं।

उम्मीदवार से ताजा घटनाओं पर भी ले रहे जानकारी

इसके साथ ही आयोग द्वारा इस पर ध्यान दिया जा रहा है कि उम्मीदवार आखिरकार आसपास की घटनाओं, देश-विदेश की बड़ी घटनाओं को लेकर कितना अलर्ट हैं। इसमें मुख्य सवाल उन पर बने हैं, जो हाल के समय में समाचार पत्रों और खबरों में छाए हुए हैं।

यह सवाल पूछे गए

  • व्यक्तिगत– एजुकेशन बैकग्राउंड, निवास जिले को लेकर, रुचियां, भविष्य में क्या करना चाहते हैं।
  • प्रोफेशनल– कार्यानुभव पर, डिग्री पर व अन्य जो किया है उस पर विशेषज्ञता वाले सवाल।
  • करंट अफेयर्स– इस पर भी खासा ध्यान दिया जा रहा है। इसमें देश विदेश के महत्वपूर्ण सवाल, राजनीतिक, सामाजिक व आर्थिक घटनाक्रम व फैसले।
  • परिस्थितियां बताते हुए– जैसे भीड़ प्रबंधन कैसे करेंगे, कोई घटना हो जाए और आप प्रशासनिक अधिकारी तो क्या करेंगे।
  • मनोवैज्ञानिक– कठिन मामले में कैसे फैसले लेंगे, फेल हो जाएं तो आगे क्या करेंगे

सिंहस्थ, उपराष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार, लाड़ली बहना पर भी सवाल

आयोग के बोर्ड में उम्मीदवारों से आने वाले सिंहस्थ से जुड़े भी कई सवाल पूछे जा रहे हैं। भीड़ प्रबंधन कैसे करेंगे यह भी पूछा जा रहा है। साथ ही उपराष्ट्रपति के नए उम्मीदवार का नाम क्या है। मप्र की विविध योजनाओं जैसे लाड़ली बहना योजना पर भी सवाल। डिजिटल इंडिया मिशन क्या है। पैसा एक्ट क्या है।

कुल 110 पद भरने हैं, औसतन 20 मिनट सवाल

फिलहाल आयोग में चेयरमैन सहित कुल तीन ही सदस्य हैं। इसलिए तीन बोर्ड हैं। हर उम्मीदवार से औसतन 15 से 20 मिनट सवाल हो रहे हैं। कुल 110 पदों के लिए 339 उम्मीदवार हैं। इसमें 306 उम्मीदवार 87 प्रतिशत मूल रिजल्ट में हैं तो वहीं बाकी 33 उम्मीदवार 13 प्रतिशत प्रोवीजनल रिजल्ट के लिए हैं। यह इंटरव्यू इसी माह खत्म होने की उम्मीद है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢

🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

मप्र लोक सेवा आयोग इंटरव्यू शेड्यूल | सिंहस्थ 2028 | असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती | असिस्टेंट प्रोफेसर एग्जाम | MPPSC News | mppsc news 2024 | Mp latest news‍

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page