उज्जैन में शाही सवारी के दौरान आपस में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता, जमकर चले लात और घूंसे

उज्जैन जिले के महिदपुर में सोमवार (18 अगस्त) को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। यह घटना उस समय हुई जब हर साल की तरह श्री धूर्जटेश्वर महादेव की शाही सवारी महिदपुर से निकाली जा रही थी। इस घटना में दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार झड़प हुई। इसमें लात- घूंसे मारे गए और कुर्सियां फेंकी गईं। इस झड़प में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया।

जानें कैसे शुरू हुआ विवाद

उज्जैन के महिदपुर में सवारी के दौरान कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बॉस के समर्थकों ने स्वागत मंच लगाया था। करीब चार बजे जब सवारी शुरू हुई और भाजपा के पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान के समर्थक मंच के सामने से निकलने लगे, तो दोनों दलों के समर्थक एक-दूसरे से भिड़ गए। आरोप है कि भाजपा के कार्यकर्ता कांग्रेस समर्थकों पर भद्दे कमेंट्स कर रहे थे, जो झड़प का कारण बने।

झड़प को सानंत कराने में पुलिसकर्मी घायल

सुरक्षाकर्मियों और पुलिस बल ने मामले को शांत करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति और बिगड़ गई। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी, और इस दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। 

उज्जैन में आपस में भिड़े भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ता पर एक नजर

  • उज्जैन जिले के महिदपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प: श्री धूर्जटेश्वर महादेव की शाही सवारी के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता भिड़े, लात-घूंसे मारे गए और कुर्सियां फेंकी गईं।

  • विवाद की शुरुआत: कांग्रेस विधायक दिनेश जैन के समर्थकों ने स्वागत मंच लगाया, और भाजपा के कार्यकर्ताओं के साथ भिड़ंत हुई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं पर भद्दे कमेंट्स करने का आरोप है।

  • पुलिसकर्मी घायल: झड़प को शांत करने के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया, जबकि सुरक्षाकर्मियों ने दोनों पक्षों को अलग करने की कोशिश की।

  • कांग्रेस विधायक की शिकायत: विधायक दिनेश जैन ने थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं पर उनके समर्थकों को गालियां देने का आरोप लगाया।

  • पुलिस कार्रवाई का आश्वासन: घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

ये खबर भी पढ़िए…MP News: भोपाल में आपस में भिड़े कांग्रेस कार्यकर्ता , जमकर चले लात और घूंसे, ये है वजह

कांग्रेस विधायक ने थाने में दी शिकायत

कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बॉस ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थकों को गालियां दीं। इस वजह से झड़प शुरू हो गई। उन्होंने इस मामले की शिकायत थाने में दी है। उन्होंने यह भी कहा कि यह पहली बार नहीं था जब दोनों पक्षों के बीच इस प्रकार की हिंसा हुई हो।

पहले भी हो चुका है विवाद

यह पहला मौका नहीं था जब भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता आपस में भिड़े थे। इससे पहले नवंबर 2024 में भी सांसद अनिल फिरोजिया के सामने दोनों दलों के कार्यकर्ता एक-दूसरे से भिड़ गए थे। इसमें पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान के साथ मारपीट हुई थी।

ये खबर भी पढ़िए…GIS को लेकर आपस में भिड़े कांग्रेस-बीजेपी के नेता, लगाए एक-दूसरे पर आरोप

पुलिस ने कार्रवाई का दिया आश्वासन

पुलिस और सुरक्षाकर्मियों ने कार्यकर्ताओं को अलग करने की कोशिश की, लेकिन दोनों पक्षों का गुस्सा शांत नहीं हुआ। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। इससे यह घटना और भी सुर्खियों में आ गई। पुलिस ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

एमपी बीजेपी | एमपी बीजेपी कार्यकर्ता | एमपी कांग्रेस

  • Related Posts

    विकसित भारत की थीम पर विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा – पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित

    सिटी बीट न्यूज लक्ष्मीकांत राय खरगोन खरगोन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विकसित भारत की संकल्पना को लेकर शनिवार को पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,…

    Read more

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    You cannot copy content of this page