ऑपरेशन सिंदूर को लेकर NCERT ने शुरू किया विशेष मॉड्यूल, किताबों में होगा पहलगाम हमले का जिक्र

देश दुनिया न्यूज। NCERT ने अपनी पुस्तकों में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को शामिल किया है। यह बदलाव कक्षा 3 से 12 तक के छात्रों के लिए किया गया है। इस मॉड्यूल में ऑपरेशन सिंदूर के बारे में बताया गया है, जो भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ शांति की रक्षा और शहीदों के सम्मान में चलाया था।

ऑपरेशन सिंदूर

NCERT के इस विशेष मॉड्यूल में ऑपरेशन सिंदूर को एक सैन्य अभियान से कहीं अधिक बताया गया है। इसे शांति की रक्षा और उन शहीदों के प्रति सम्मान का प्रतीक माना गया है जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए अपनी जान दी। ऑपरेशन सिंदूर नाम मृतकों की विधवाओं के प्रति श्रद्धांजलि के रूप में चुना गया था। इसे एकजुटता, सहानुभूति और सम्मान का प्रतीक माना गया है।

NCERT ने भारत-पाक बंटवारे को लेकर तीन लोगों को ठहराया जिम्मेदार, मचा बवाल

पाकिस्तान की भूमिका का खुलासा

मॉड्यूल में यह स्पष्ट किया गया है कि पाकिस्तान भले ही पहलगाम आतंकी हमले में अपनी भूमिका से इनकार करता हो, लेकिन यह हमला सीधे उसकी सेना और राजनीतिक नेतृत्व के आदेश पर किया गया था। एनसीईआरटी ने इस मॉड्यूल में बताया कि ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य कार्रवाई नहीं था, बल्कि यह शांति की रक्षा और शहीद हुए सैनिकों के सम्मान को सुनिश्चित करने के लिए एक प्रतिबद्धता थी।

पाकिस्तान की नापाक हरकतों का जिक्र

इस मॉड्यूल में पाकिस्तान की नापाक हरकतों को विस्तार से बताया गया है, खासकर भारत में शांति भंग करने की घटनाओं के बारे में। 2016 के उरी हमले और 2019 के पुलवामा अटैक का जिक्र भी किया गया है। इन हमलों के विभिन्न पहलुओं पर संक्षेप में जानकारी दी गई है, ताकि छात्रों को यह समझ में आए कि पाकिस्तान ने कैसे भारत में आतंकवाद फैलाने की कोशिश की।

NCERT मराठा साम्राज्य नक्शा विवाद: जैसलमेर पूर्व राजपरिवार बोला, हम कभी नहीं रहे हिस्सा

4 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी


👉  NCERT ने कक्षा 3 से 12 तक के छात्रों के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष मॉड्यूल शुरू किया है। 
👉  इस मॉड्यूल में ऑपरेशन सिंदूर को केवल सैन्य अभियान के रूप में नहीं, बल्कि शांति की रक्षा और शहीदों के प्रति सम्मान का प्रतीक बताया गया है।
👉  इस मॉड्यूल में जम्मू-कश्मीर के स्थानीय लोगों की भूमिका को सराहा गया है, जिन्होंने आतंकवादियों का विरोध किया और उनका सामना किया। उन्होंने मुखबिर बनने का साहस दिखाया।
👉  पूरे मॉड्यूल में शांति, एकजुटता और नागरिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया है। यह छात्रों को यह समझने का अवसर देता है कि आतंकवाद के खिलाफ हर नागरिक का योगदान महत्वपूर्ण है।

NCERT की नई किताब में बाबर की बर्बरता, नरसंहार का इतिहास पढ़ेंगे 8वीं के छात्र

स्थानीय लोगों की भूमिका

NCERT के इस मॉड्यूल में बताया गया है कि पहलगाम में आतंकी हमला होने पर स्थानीय लोगों ने उनका विरोध किया। जम्मू-कश्मीर के स्थानीय लोगों की भूमिका को सराहा गया है। उन्होंने आतंकवादियों के खिलाफ आवाज उठाई और उनके मुखबिर बनने का साहस दिखाया। इस पहलू को मॉड्यूल में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है, ताकि छात्रों को नागरिकों के योगदान को समझने का अवसर मिले।

thesootr links

सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧👩

  • Related Posts

    सीएसआईआर–सीबीआरआई द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) लाभार्थियों के लिए ‘आवास सक्षम’ प्रौद्योगिकी प्रदर्शन का आयोजन

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली रायसेन  सीएसआईआर–केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान(सीएसआईआर–सीबीआरआई),रुड़की ने मध्य प्रदेश सरकार एवं बाल रक्षा भारत के सहयोग से रायसेन जिले के जनकपुर गांव में ‘आवास सक्षम: पीएमएवाई-जी…

    Read more

    4/ Pressant Salle de jeu � 60 � sans avoir í  wager + deux � diesel í  l’époque la presence

    Cashed, il est l’eldorado du jeux ! Machines pour sous parmi ligue, blackjack, fraise, tentative, gaming facilement, l’article engendre par réellement apogees editeurs. Cote la capitale sportifs, nous abritee grace…

    Read more

    You cannot copy content of this page