किसानों ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

एनएच 45 पर लगाया जाम

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली में किसानों ने तहसील भवन के सामने बड़ा प्रदर्शन किया,जहाँ हजारों की संख्या में किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए। किसान प्रदर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में ट्रैक्टर लेकर शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर किसानों ने ट्रैक्टर सड़क पर लगाकर जाम लगा दिया जिससे आवागमन प्रभावित हुआ। किसानों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और प्रशासन से शीघ्र समाधान की मांग की। स्थिति को देखते हुए प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने किसान नेताओं से वार्ता कर उनकी समस्याएँ सुनीं और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसानों ने अपना आंदोलन समाप्त कर जाम खोल दिया, जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर यातायात सामान्य हो सका।

 

  • Related Posts

    सेवा संकल्प यात्रा का बरेली में भव्य पड़ाव, प्रधानमंत्री मोदी ने बाइकर्स से किया वीडियो संवाद

    सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली। बरेली। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वाराणसी के लिए निकली सेवा संकल्प यात्रा गुरुवार को उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के उदयपुरा से होते हुए बरेली पहुंची।…

    Read more

    मिट्टी की सुंदर प्रतिमा बनाकर की स्थापित, पर्यावरण सुरक्षा का दिया संदेश

    छह वर्षों से लगातार मिट्टी से गणेश प्रतिमा बना रही हैं दीपाली, इस वर्ष गणेश जी के साथ बाल हनुमान की प्रतिमा भी बनाई   अंकित तिवारी सिटी बीट न्यूज…

    Read more

    You cannot copy content of this page