ढोल बाजे के साथ शिक्षिका श्रीमति मालवीय को सेवा निवृत्ति पर दी विदाई

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

बरेली। विगत 30 जून को श्रीमती सुमनलता मालवीय के अपने शिक्षक पद पर सेवानिवृत्त होने पर शासकीय बारना स्कूल में विदाई समारोह रखा गया। विदाई समारोह में स्कूल के बच्चों के साथ शिक्षक शिक्षिकांए सम्मिलित रहे। कार्यक्रम में श्रीमति मालवीय का परिवार भी उपस्थित रहा। विदाई समारोह मे सेवानिवृत्त शिक्षिका श्रीमति मालवीय ने ​स्कूल के छात्र छात्राओं को बैग वितरित किए साथ ही शाला परिवार के बच्चों और स्टाफ को भोजन कराए। बैग प्राप्त होने पर न्नहे बच्चो के चेहरों पर मुस्कान नजर आई। इस अवसर पर श्रीमति मालवीय ने कहा कि आपके स्नेह, शुभकामनाओं और आशीर्वाद से मेरा सेवा जीवन सफल और सार्थक रहा। मेरी नियुक्ति 31 जनवरी 1984 को हुई और अपना पूरा सेवा काल पूर आज 30 जून 2026 को पूर्ण हो रहा है,आप सभी की उपस्थिति ने इस विदाई समारोह को यादगार और भावपूर्ण बना दिया। आप सभी उपस्थितजनो का विदाई समारोह में पधारने पर आभार व्यक्त करती हूॅं। पूरे शिक्षकों का में धन्यवाद ज्ञापित करती हू,आप सभी का स्नेह और सहयोग सदैव स्मरणीय रहेगा। सामारोह के पश्चात श्रीमति मालवीय को ढोल बाजे के साथ गाड़ी में विठाकर अपने घर तक समस्त उपस्थितजनो ने विदा किया। कार्यक्रम में प्राचार्य यू.एस.अहिरवार,राजेश हजारी,शालिनी जैन, प्रभाकर तिवारी,के.के.नामदेव,राजीव सराठे,शोभाराम मालवीय,देवेन्द्र नोरिया,मनोज पाठक,कृष्णा मालवीय,हेमलता मालवीय सहित शिक्षक शिक्षिकांए उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भक्ति में डूबा खरगोन,रातभर गूंजे कान्हा के भजन

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरगोन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य रात्रि जागरण, भजन क्लिबिंग एवं श्रीकृष्ण केंद्रित महानाट्य का आयोजन किया…

    Read more

    खेड़ापति मंदिर प्रांगण में रक्षाबंधन महोत्सव,मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन।  खेड़ापति मंदिर प्रांगण खरगोन में आज रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।…

    Read more

    You cannot copy content of this page