भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन

मूंग खरी​दी बढाने,डीएपी,यूरिया टोकन व्यवस्था बंद करने,दस घंटे विद्युत सप्लाई को लेकर भारतीय किसान संघ ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौपा ज्ञापन

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

भारतीय किसान संघ ने ज्ञापन के माध्यम से अपनी मांगे रखी है जिसमें कहा गया कि

1.क्षेत्र में मूंग का बहुत अधिक उत्पादन हुआ है और शासन द्वारा 1 कुव्टल 22 किलो की ही खरीदी कर रही है उसे तत्काल प्रभाव से बढ़ा कर 5 कुव्टल. प्रति एकड़ की जाये।

2.डीएपी एवं यूरिया की टोकन व्यवस्था बंद कर पुरानी पद्धित से वितरण किया जाये।

3.क्षेत्र में कृषि विद्युत सप्लाई में बहुत अधिक अणचण हो रही है किसानों को नियमानुसार 10 घंटे बिजली भी नहीं मिल रही है अतः किसानों को विद्युत सप्लाई व्यवस्था तुरंत ठीक कर 24 घंटे बिजली की सप्लाई की आए।

4.मूंग खरीदी हेतु सहकारी समिति बरेली को केंद्र नहीं बनाया गया है जबकि बरेली क्षेत्र में मूंग बड़ी मात्रा में उत्पादन हुआ है अतः सहकारी समिति बरेली को तुरंत मूंग खरीदी केंद्र बनाया जाए साथी पिछले वर्ष सेवानिवृत्ति समिति प्रबंधक द्वारा आज तक नवीन प्रबंधक को पूरा चार्ज नहीं दिया गया है जिससे किसानों को बहुत परेशानी हो रही है,अतः तुरंत पूरा चार्ज दिलवाया जाए।

समस्त समस्याओं का लिखित एवं व्यवहारिक निराकरण कर भारतीय किसान संघ को सूचित करें अन्यथा किसानों के हित में भारतीय किसान संघ धरना आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी समस्त जवाबदारी शासन और प्रशासन की होगी।

 

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भक्ति में डूबा खरगोन,रातभर गूंजे कान्हा के भजन

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरगोन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य रात्रि जागरण, भजन क्लिबिंग एवं श्रीकृष्ण केंद्रित महानाट्य का आयोजन किया…

    Read more

    खेड़ापति मंदिर प्रांगण में रक्षाबंधन महोत्सव,मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन।  खेड़ापति मंदिर प्रांगण खरगोन में आज रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।…

    Read more

    You cannot copy content of this page