डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में “स्मरण पक्ष” के अंतर्गत आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न।

सिटी बीट न्यूज नेटवर्क बरेली

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में “स्मरण पक्ष” के अंतर्गत आयोजित जिला कार्यकर्ता सम्मेलन बरेली नगर के हेरीटेज गार्डन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रहित, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और अखंड भारत के प्रति उनके अद्वितीय योगदान का स्मरण किया गया।कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने बताया कि डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्र सर्वोपरि है। उनके विचार, त्याग और बलिदान प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हमें सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में भाजपा वरिष्ठ नेता एवं अपेक्स बैंक के प्रशासक महेंद्र सिंह यादव की गरिमामयी उपस्थिति के साथ,राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल,पूर्व मंत्री रामपाल सिंह,विधायक सुरेंद्र पटवा,भाजपा प्रदेश मंत्री व रायसेन जिला संगठन प्रभारी श्रीमती राजो मालवीय, जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा सहित जिले के वरिष्ठ नेतागण,पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भक्ति में डूबा खरगोन,रातभर गूंजे कान्हा के भजन

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन। उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खरगोन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर भव्य रात्रि जागरण, भजन क्लिबिंग एवं श्रीकृष्ण केंद्रित महानाट्य का आयोजन किया…

    Read more

    खेड़ापति मंदिर प्रांगण में रक्षाबंधन महोत्सव,मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने बहनों से बंधवाया रक्षा सूत्र

    संवाददाता लक्ष्मीकांत राय खरगोन। खरगोन।  खेड़ापति मंदिर प्रांगण खरगोन में आज रक्षाबंधन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।…

    Read more

    You cannot copy content of this page